हर महिला के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब वह खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार फील करती है। इस दौरान कपल्स प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई करने लगते हैं। वह प्रयास करते हैं कि महिला जल्द से जल्द कंसीव कर लें। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले आमतौर पर आर्थिक स्थिति, घर के हालात और भी बहुत कुछ दिमाग में आता है। लेकिन डॉक्टरों की मानें, तो प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले मां और बच्चे की सेहत से जुड़ी कुछ चीजों को जान लेना जरूरी होता है। इन चीजों को जानने के बाद ही बच्चे की प्लानिंग शुरू करनी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
पहले जान लें ये बातें
एनीमिया
एक्सपर्ट की मानें, तो अगर मां को एनीमिया है, या फिर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है। तो बच्चे की ग्रोथ ना होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे पेट के अंदर ग्रोथ नहीं हो पाती है और बच्चे के ऑर्गन ठीक तरह से ग्रोथ नहीं कर पाते हैं। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन ठीक करना बहुत जरूरी होता है।
फॉलिक एसिड
यह एक ऐसी दवा है, जो बच्चे में दिमाग और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं को कम कर देती है। जब आपको पता चलता है कि आपने कंसीव कर लिया है, तब तक 4 सप्ताह बीत चुके होते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी प्लान कर करने के दौरान ही आपको फॉलिक एसिड की दवा लेना शुरूकर देना चाहिए। ध्यान रहे कि कोई भी दवा लेने से पहले आप गाइनोकोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। खासकर वह महिलाएं जो किसी तरह का ट्रीटमेंट ले रही हैं।
थायराइड लेवल
अगर आपको हाइपोथायराइडिज्म है और वह कंट्रोल में नहीं आ रहा है। तो संभव है कि बच्चे को कोंजनाइटिल हाइपोथायराइडिज्म हो सकता है। इसके साथ ही बच्चे का ब्रेन विकसित नहीं हो पाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले आपको थाइराइड लेवल्स की जांच करवानी चाहिए और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहिए।
इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप धूम्रपान करती हैं, तो बच्चा प्लान करने से पहले इसको छोड़ दें।
खानपान में सुधार करें और अपनी डाइट को बैलेंस्ड बनाएं। घर की चीजों को ज्यादा खाएं।
कैफीन का सेवन कम करें।
हेल्दी वेट मेनटेन करें। वजन कम या ज्यादा न हो तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
खुद को एक्टिव रखना चाहिए।
एल्कोहन का सेवन करती हैं, तो प्रेग्नेंसी प्लान करते समय इसको छोड़ने का प्रयास करें।