Navratri Vrat Diet: Navratri Vrat में Pregnant महिलाएं न रहें भूखी, Hydration और पोषण का रखें ख्याल

By Ek Baat Bata | Sep 18, 2026

अक्तूबर महीने से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। इसको हिंदू धर्म में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कई लोग इस दौरान व्रत करते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो व्रत रखने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय शरीर को एक्स्ट्रा पोषण और ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में लंबे समय तक भूखा रहना या सही डाइट लेना सही नहीं होता है। इसका मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

प्रेग्नेंसी एक संवेदनशील अवस्था होती है। ऐसे में व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर आपकी हेल्थ, हीमोग्लोबिन लेवल, ब्लड प्रेशर और बच्चे की ग्रोथ को ध्यान में रखकर बताएंगे कि आपको व्रत रखना चाहिए या नहीं।

अगर आपकी हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के व्रत नहीं रखना चाहिए।

लंबे समय तक न रहें भूखे

व्रत के समय हर 2 से 3 घंटे में कुछ हल्का जरूर खाना चाहिए, जैसे दूध, फल, दही या ड्राई फ्रूट्स आदि खाने चाहिए।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक खाली पेट रहना सही नहीं होता है, क्योंकि ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

इससे कमजोरी, चक्कर आना और बेचैनी हो सकती है।

बीच-बीच में हल्का खाना खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती है,

इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेचैनी हो सकती है। 
बीच-बीच में हल्का खाना खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगी।

हाइड्रेशन का ध्यान रहे

प्रेग्नेंसी में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक है।

व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है।

बीच-बीच में ताजा जूस, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी कर सकती हैं।

हाइड्रेटेड रहने से शरीर का तामपान कंट्रोल में रहता है, जिससे थकान या चक्कर जैसी समस्याएं कम होती है।

संतुलित फलाहार जरूर लें

अक्सर लोग व्रत में आलू या फिर तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं, जोकि प्रेग्नेंसी के लिए सही नहीं माना जाता है।

प्रेग्नेंसी में आपको ऐसा फलाहार लें, जिसमें भरपूर पोषण हो।

सेब, केला, दही, मखाना, सिंघाड़े के आटे का चीला या साबूदाना की खिचड़ी खा सकती हैं।

इससे शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स मिलता है, जोकि प्रेग्नेंसी में बच्चे के ग्रोथ के लिए जरूरी होता है।

अधिक थकान से बचें

प्रेग्नेंसी में वैसे भी शरीर जल्दी थक जाता है, इसलिए पर्याप्त आराम करना बेहद जरूरी है।

इस दौरान ज्यादा भारी काम नहीं करना चाहिए और बीच-बीच में आराम करते रहें।

अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है, जिससे कि दिमाग और शरीर दोनों हेल्दी रहें।