Pregnancy Care in Summer: जानलेवा Heatwave में गर्भवती महिलाएं न करें ये गलतियां, Doctors ने दी चेतावनी

By Ek Baat Bata | Jun 13, 2026

इन दिनों देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर लोगों के अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में पहले से फिजिकल और हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में तेज गर्मी इन चुनौतियों को ज्यादा बढ़ा सकती है। एक्सपर्ट की मानें, तो इस मौसम में जरा सी लापरवाही जच्चा और बच्चा दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं और वह कैसे अपना ध्यान रख सकती हैं।

गर्मी में बढ़ जाती है दिक्कत

एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी में शरीर का तामपान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है। वहीं ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। जब बाहर का तापमान ज्यादा रहता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है। इस कारण थकान, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है। वहीं कई महिलाओं को अधिक पसीना आना, गर्मी महसूस होना, बीपी में उतार-चढ़ाव और बेचैनी आदि महसूस होती है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।

इन गंभीर समस्याओं का खतरा

ज्यादा गर्मी की वजह से हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने से उलझन, सिरदर्द, और बेहोशी तक हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में लगातार डिहाइड्रेशन और प्री-टर्म लेबर और कम वेट वाले बच्चे के जन्म का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय रहने इन लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है।

क्या सलाह देते हैं डॉक्टर

गर्मियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। जैसे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। जिससे कि शरीर में पानी की कमी न हो। छाछ, नारियल पानी और ताजा जूस आदि पीएं। संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां और पोषक तत्व हों। दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। वहीं बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर जाएं। ज्यादा काम करने से बचें और बीच-बीच में आराम करते रहें।

कपड़े और लाइफस्टाइल

गर्मी के मौसम में ढीले, हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए। यह आरामदायक रहते हैं और शरीर को हवा मिलती है। वहीं टाइट या सिंथेटिक कपड़े अनकंफर्टेबल हो सकते हैं। वहीं दिन में भर छोटे-छोटे ब्रेक पर हल्का खाना फायदेमंद रहता है। जिससे कि शरीर को एनर्जी मिलती रहे। वहीं तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाना चाहिए। ज्यादा, थकान, बार-बार चक्कर, तेज सिरदर्द या उल्टी और बेहोशी जैसी समस्या होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं नियमित रूप से चेकअप कराना चाहिए। जिससे समय रहने किसी भी समस्या को पहचाना जा सके।