हर महिला के जीवन में प्रेग्नेंसी एक खास समय होता है। इस दौरान मां और बच्चे दोनों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है। वहीं अधिकतर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो। क्योंकि महिलाओं का यह मानना होता है कि सी-सेक्शन की बजाय नॉर्मल डिलीवरी में जल्दी रिकवरी होती है। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। तो इसके लिए सही आदतें और देखभाल बेहद जरूरी होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको डेली रूटीन में कुछ जरूरी आदतों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इससे नॉर्मल डिलीवरी की ज्यादा संभावना रहती है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ अच्छी आदतों को अपनाया जाता है, तो नॉर्मल डिलीवरी के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
हल्की एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। महिलाओं को दिन की शुरूआत ब्रीदिंग एक्सरसाइज से करना चाहिए। वहीं प्रेग्नेंसी में आप वॉक, योग या स्ट्रेचिंग करना चाहिए। इससे शरीर एक्टिव रहता है और शरीर और मन दोनों शांत रहते हैं। वहीं ऐसा करने से डिलीवरी के समय ज्यादा ताकत मिलती है। लेकिन इस दौरान कोई भी एक्सरसाइज बिना डॉक्टर की सलाह पर नहीं करना चाहिए।
हेल्दी और संतुलित डाइट
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। नॉर्मल डिलीवरी के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। इसलिए प्रेग्नेंसी में डाइट में हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर खाना शामिल करना चाहिए। डाइट में फल, दूध, हरी सब्जियां, दाल और प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं इस समय जंक फूड, मसालेदार और तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए। जिससे कि पाचन सही बना रहे और सही पोषण से मां और गर्भ में पलने वाला बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
प्रेग्नेंसी के समय शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। हाइड्रेट रहने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कई समस्याओं से भी बचाव होता है। इसलिए दिन भर में करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। वहीं इस दौरान अपच की समस्या होना आम बात है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।
तनाव से रहें दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान मां अक्सर डिलीवरी के बारे में सोच-सोचकर परेशान रहती हैं। इस समय डिलीवरी के तनाव का असर मां और बच्चे दोनों पर पड़ता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में ज्यादा से ज्यादा खुश और पॉजिटिव रहना चाहिए। ज्यादा सोचना आपके और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। तनाव से बचने के लिए महिलाएं मेडिटेशन, म्यूजिक सुनना और परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। यह तनाव कम करने में मदद करता है।
नियमित चेकअप जरूरी
अक्सर काफी महिलाएं घर के काम की वजह से डॉक्टर से चेकअप कराने नहीं जा पाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराना जरूरी होता है। समय-समय पर चेकअप कराने से मां की सेहत और बच्चे की ग्रोथ का पता चलता रहता है। वहीं डिलीवरी का भी अनुमान लगता है। वहीं अगर कोई समस्या होती है, तो समय रहते इलाज भी किया जा सकता है।