प्रेगनेंसी में सेक्स करना सही या गलत? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय
By Ek Baat Bata | Jul 13, 2021
अक्सर कपल्स इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि प्रेगनेंसी में सेक्स करना सेफ है या नहीं? कई लोगों को ऐसा लगता है कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। हालाँकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केवल कुछ विशेष परिस्थितियों के अलावा प्रेगनेंसी में सेक्स करने से कोई परेशानी नहीं होती है। इतना ही नहीं, प्रेगनेंसी में सेक्स करने के कई फायदे भी हैं। जी हाँ, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि प्रेगनेंसी में कुछ बातों को ध्यान में रखकर सेक्स किया जाए तो यह बिलकुल सेफ है। प्रेगनेंसी में सेक्स करने से डिलीवरी से लेकर मूड अच्छा करने में फायदा होता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे -
- प्रेगनेंसी में महिलाऐं सेक्स ज़्यादा एन्जॉय कर पाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के शरीर में हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे वे अच्छे ढंग से ऑर्गेज्म महसूस कर पाती हैं। हालाँकि, प्रेगनेंसी में सेक्स करते टाइम कुछ सावधानियाँ जरूर बरतनी चाहिए। यदि प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग या अत्यधिक व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या ना हो रही हो तो प्रेगनेंसी में सेक्स करना सेफ है। हालाँकि, यदि पूर्व में मिसकैरिज हुआ हो या प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई हो तो प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से बचना चाहिए।
- प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान ऑर्गेज्म से पेल्विक एरिया की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे डिलीवरी के समय मदद मिलती है।
- कई कपल्स प्रेगनेंसी के दौरान फिजिकल इंटिमेसी की गैर-मौजूदगी में एक-दूसरे से थोड़ा दूर महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करते हैं तो आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं। हालाँकि, प्रेगनेंसी में सेक्स करने से पहले डॉक्टर की सलह अवश्य लें।
- प्रेगनेंसी में गर्भाशय में पल रहे शिशु के वजन से गर्भाशय पर दबाव पड़ता है। इससे कई गर्भवती महिलाओं का छींकते या हँसते हुए पेशाब निकल जाता है। प्रेगनेंसी में सेक्स करने से पेल्विक एरिया की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं जिससे पेशाब निकलने की समस्या को रोकने में मदद मिलती है।
- प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, सेक्स करने से शरीर में ओक्सिटोसिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है जिससे तनाव कम होता है और अनिद्रा की समस्या में सुधार होता है।