Pregnancy में स्ट्रेच मार्क की छुट्टी कर देंगे ये घरेलू नुस्खा, आप भी जरूर करें ट्राई
By Ek Baat Bata | Apr 15, 2025
प्रेग्नेंट होना किसी भी महिला के लिए इस दुनिया का सबसे खूबसूरत पल होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने या फिर इनको मिटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकती हैं। डिलीवरी के बाद हेल्दी वजन मेंटेन करना चाहिए। डिलीवरी के बाद वेट बढ़ने की वजह से स्किन के तेजी से खिंचने पर खिंचाव के निशान होने लगते हैं। ऐसे में आप इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए इस टिप्स की मदद ले सकती हैं।
एक्सरसाइज करें
हर दिन 30 मिनट के गैप पर हल्का एक्सरसाइज करें। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें और चीनी या जंक फूड का सेवन न करें। शराब और धूम्रपान न करें। वहीं अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आप अपने अप्रत्याशित वजन बढ़ने या घटने की वजह जानने के लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।
नारियल का तेल
हर भारतीय घर में त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, नारियल तेल में फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन आसानी से सोख लेती है। वहीं नारियल तेल में सूजन रोधी गुण भी पा जाते हैं औ यह कोलेजन के उत्पादन को भी उत्तेजित करता है। जो स्ट्रेच मार्क्स को जल्द ठीक करता है।
एक अध्ययन के मुताबिक नारियल तेल से स्किन पर धीरे-धीरे मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में मदद मिल सकती है। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायता करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स पर वर्जिन नारियल तेल से अच्छे से मालिश करें और स्किन को नमी सोखने दें। वहीं रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए आप नारियल तेल को गर्म करके भी लगा सकती हैं। इसको रात भर लगा रहने दें या फिर 20-30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
गुलाब का तेल
एक रिसर्च के मुताबिक गुलाब के तेल से युक्त मॉइस्चराइज़र की मदद से स्ट्रेच मार्क्स की गंभीरता को रोका जा सकता है। गुलाब का तेल नए स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में काफी प्रभावी होता है।