Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट पर क्यों होती है खुजली, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By Ek Baat Bata | May 10, 2025

मां बनने का सपना हर महिला का होता है। यह महिला के लिए यह एक खूबसूरत एहसास होता है। महिलाएं पूरे 9 महीने तक अपने बच्चे के आने का इंतजार करती हैं। वहीं इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं मूड स्विंग्स से लेकर शरीर में तमाम तरह के बदलाव तक की कई समस्याओं से गुजरती हैं। इन्हीं में से एक समस्या ब्रेस्ट पर निप्पल्स में खुजली होना है।

वहीं खुजली का नाम सुनते ही लोग इसको अधिक गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन यह प्रेग्नेंट महिला के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान निप्पल्स में खुजली क्यों होती है।

त्वचा में खिंचाव
गर्भावस्था में स्तन बढ़ने लगते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है। ब्रेस्ट से बढ़ने से स्किन पर खिंचाव आता है। यह प्रोसेस स्किन को ड्राई कर देती है और इससे निप्पल्स बहुत नाजुक हो जाते हैं। इससे भी खुजली की समस्या हो सकती है।

हार्मोनल बदलाव
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है। यह हार्मोन शरीर की स्किन को प्रभावित करता है और कई बार खुजली, सूखापन या जलन की वजह बनती है।

सूखी त्वचा
अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं की स्किन में रूखेपन की समस्या देखने को मिलती है। सूखी स्किन भी निप्पल्स में खुजली की वजह बनती है। ऐसे में जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

ब्रेस्टफीडिंग कराना
प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में महिलाओं का शरीर स्तनपान के लिए तैयार होने लगता है। इससे निप्पल्स की स्किन में बदलाव आ सकता है, जिसकी वजह से खुजली महसूस हो सकती है।

ज्यादा पसीना और गलत अंडरगारमेंट्स
कई बार गलत साइज की अंडरगारमेंट्स पहनने से भी निप्पल्स रगड़ते हैं। जिसकी वजह से खुजली और जलन की समस्या बढ़ सकती है। गर्मियों में पसीने की वजह से ऐसी समस्या अधिक बढ़ जाती है।