Pregnancy Care: Pregnancy में मां और Baby की बेहतर Health के लिए मायका क्यों है बेस्ट? जानें ये बड़ी वजह

By Ek Baat Bata | Jul 10, 2026

प्रेग्नेंसी महिलाओं के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होती है। बच्चे को जन्म देकर महिलाएं अपने परिवार की नस्ल को आगे बढ़ाती हैं। इस दौरान परिवार वालों का काम होता है कि वह प्रेग्नेंट महिला का खूब ध्यान रखें। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के समय अक्सर मायके जाती हैं। कई बार बच्चे की डिलीवरी वहीं होती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मायके में महिलाओं को अच्छी केयर मिल जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं अपने माता-पिता के पास क्यों चली जाती हैं।

पैरेंटल केयर है जरूरी

महिलाओं की प्रेग्नेंसी के समय शरीर को कई जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को फल, मेवे, सब्जियों और कई तरह के स्वस्थ खाद्य पदार्थों को खाने की जरूरत होती है। जिससे गर्भ में पलने वाले बच्चे की सेहत ठीक रहे। मायके में महिलाओं पर किसी तरह का दबाव नहीं होता है। इसलिए वह मायके में ठीक से खान-पान की जरूरत का ख्याल रख पाती हैं।

आराम की बहुत जरूर

प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को आराम की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। यह ऐसा समय होता है, जब महिलाओं के मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी में उनको आराम करने की सलाह दी जाती है। मायके में महिलाओं को काफी आराम मिलता है। इसलिए वह इस दौरान अपने मायके चली जाती हैं।

स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी

प्रग्नेंसी के दौरान महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की दिक्कत होती है। इस दौरान महिलाएं सुस्त और कमजोरी महसूस करती हैं। उनको एक्स्ट्रा केयर और स्ट्रेस फ्री माइंड के साथ रहना जरूरी है। वहीं महिलाओं को मायके में यह सुविधाएं मिल जाती हैं।