दक्षिण भारत की ये डिश जो विदेशों में भी हैं बहुत फेमस

By Ek Baat Bata | Feb 20, 2020

भारतवर्ष में हर घर की अपनी अलग परंपरा होती है, यही बात खाने पर भी लागू होती है। हम सभी जानते है की भारतीय खाने में बहुत विविधता है, जहा अरहर दाल उत्तर भारत में जीरे के साथ बनती है वहीं दक्षिण भारत में यह सांभर का रूप ले लेती है। उत्तर भारत में जहाँ गेहूँ का प्रयोग ज्यादा होता है तो वहीं दक्षिण में चावल अधिक उपयोग में आता है।

दक्षिण भारतीय खाने का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता है। भाप में पकी इडली, डोसा, उत्तपम, अलग-अलग प्रकार के रसम, सांभर, अप्पम, अनगिनत चटनी, चावल के विभिन्न व्यंजन, आदी। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको  दक्षिण भारत के कुछ महत्वपूर्ण व्यंजन के बारे में बताएंगे, जो कि ना केवल भारतवर्ष बल्कि विदेशों में भी बहुत फेमस हैं।

सूजी की इडली

पोडी इडली दक्षिण भारत का बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है। भाप में पकी ताजी इडली को पोडी और शुद्ध घी के साथ हल्का सा भून कर परोसा जाता है। 

पोडी

पोडी जिसे इडली पोडी के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण भारत का बहुत ही प्रसिद्ध मसाला पाउडर है जिसे खासतौर पर इडली के साथ परोसा जाता है। पोडी को और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे मल्गापोडी, गन पाउडर, इडली पाउडर, इडली चटनी पाउडर इत्यादि।

रसम

रसम एक दक्षिण भारतीय सूप है। इसे दाल, टमाटर, इमली और मसालों से बनाया जाता है। रसम कई विधियों से बनाया जा सकता है।

इडली 

इडली दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो भारत के साथ ही साथ विदेश में भी बहुत मशहूर है। इडली को आप कभी भी बना सकते हैं। नाश्ते में या फिर खाने में, हमारे घर में इडली सांभर सभी को बहुत पसंद होता है। इडली को सांभर और चटनी के साथ परोसिए तो यह संपूर्ण भोजन बन जाता है, इसमें दाल, चावल, सब्जियाँ, दही, नारियल सभी कुछ रहता है।

डोसा

दक्षिण भारत का सबसे मशहूर व्यंजन है डोसा। दाल और चावल के खमीर उठे घोल से बनाया गया यह डोसा सांभर और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है। डोसा भी नाना प्रकार के होते हैं, जैसे कि- मैसूर डोसा, रवा डोसा, प्याज डोसा, मसाला डोसा, पेपर डोसा आदि.

उत्तपम

उत्तपम सांभर, दक्षिण भारत के बहुत मशहूर व्यंजनों में से एक है। उत्तपम दाल और चावल के खमीर उठे घोल के साथ-साथ रवा सूजी के घोल से भी बनाया जाता है। इसमें घोल में ही कटी सब्जियाँ डालकर तब उत्तपम बनाया जाता है। उत्तपम-सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाने में लाजवाब लगता है।

दही चावल

दही और चावल की यह डिश दक्षिण भारत से आया है। फटाफट बनने वाली यह रेसिपी बहुत स्वादिष्ट होती है। दही चावल बहुत हल्का और पौष्टिक होता ही है साथ ही साथ यह प्रोटीन, कैल्शियम और कारबोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है।

करेले का तोरण

तोरण मलयाली सूखी सब्जी है जो कि पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, कटहल, बीन्स, इत्यादि को नारियल के साथ पका कर बनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे फुगात के नाम से भी जानते हैं। 

सांभर

सांभर एक दक्षिण-भारतीय अरहर दाल से बनने वाली डिश है। सांभर की ख़ासियत यह है की इसमें दाल के साथ सब्जियाँ भी डाली जाती हैं तो आपको प्रोटीन और विटामिन एक साथ मिल जाता है। सांभर को डोसा, उत्तपम, इडली, अप्पम, इत्यादि के साथ परोसा जाता है

नारियल की चटनी

नारियल की चटनी दक्षिण भारतीय चटनी एक डिश है। यह स्वादिष्ट चटनी नारियल और मूंगफली से बनायी जाती है। डोसा, उत्तपम, इडली, उपमा, आदि के साथ नारियल की चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

प्याज टमाटर की चटनी

यह चटनी दक्षिण भारतीय चटनी की एक डिश है। प्याज और टमाटर से बनने वाली यह चटनी डोसा, इडली, उत्तपम, अप्पम, और सादे चावल, इत्यादि के साथ परोसी जाती है। राई और करी पत्ते के तड़के के साथ यह चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है।