गर्मियां शुरू होते ही हमारे शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। इसी मौसम में वेट लॉस करने में थोड़ा आसान हो सकता है। वहीं अगर हम सही तरीके से अपनी दिनचर्या को अपनाएं, सही डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें, तो बिना किसी परेशानी के वेट लॉस किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर कुछ आसान और प्रभावी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप गर्मियों में आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।
पानी का सेवन बढ़ाएं
गर्मी में सबसे ज्यादा अहम है हाइड्रेटेड रहना है। शरीर में पानी की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसके कारण वेट लॉस मुश्किल हो सकता है। इसलिए दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। आप चाहें तो नींबू पानी, ताजे फलों के रस और नारियल पानी भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ हाइड्रेटेड रखेगा, बल्कि बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर भी निकालेगा।
हल्का और सेहतमंद भोजन
गर्मियों में भारी भोजन से बचने के लिए हल्का और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। वहीं सलाद, दलिया, फल, दही और सूप जैसे हल्के खाद्य पदार्थ वेट लॉस में सहायता करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ वेट लॉस में आपकी सहायता करते हैं और शरीर को ताजगी भी प्रदान करते हैं।
हल्का व्यायाम करें
गर्मियों में अधिक भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान पसीना अधिक आता है और शरीर थक जाता है। इसके बजाय पिलाटेस, योग, स्विमिंग या वॉकिंग जैसे हल्के व्यायाम करना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मेटाबॉल्जिम भी बेहतर बनाता है। वहीं सुबह-शाम के समय वॉक करने से शरीर को ताजगी मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है।
नींद का महत्व समझें
नींद का सीधे तौर पर हमारे वजन पर असर पड़ता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। साथ ही वेट लॉस की प्रक्रिया रुक सकती है। गर्मी के मौसम में अच्छी नींद के लिए एसी का इस्तेमाल करें। या फिर कमरे को ठंडा रखें, जिससे कि आपको अच्छी नींद ले सकें। 7-8 घंटे की नींद वेट लॉस की जर्नी को आसान बना सकती हैं।