आइये जानते हैं कैसे घर पर बनायें गाढ़ा और स्वादिष्ट दही, पाएं बाज़ार जैसा स्वाद

By Ek Baat Bata | Feb 03, 2022

दही खाने के शौकीन लगभग हर आदमी ही होता है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी बाजार जैसा दही घर पर नहीं बन पाता। कुछ लोग घर पर जमाते समय इस बात से परेशान रहते हैं कि दही तो जम गया लेकिन उसके ऊपर की चिकनी परत नहीं जम पाती। दही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है साथ ही खाने का भी स्वाद बढ़ाता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसे लेना पसंद करते हैं। लोग बाजार से दही खरीद कर खाते हैं पर रोज खरीद कर दही खाना तो भारी पड़ सकता है। अच्छा यह है कि क्यों ना आप घर पर ही दही जमाएं और वही बाजार वाला स्वाद पाए। दही एक डेयरी उत्पाद है जो दूध को फेट करके बनाया जाता है। भारतीय लोग दिन में किसी भी समय घर का बना दही खाना पसंद करते हैं। दही को भोजन के साथ ही नहीं बल्कि नाश्ते के साथ भी खाना पसंद करते हैं। घर पर दही बनाने से कभी-कभी बाजार जैसा स्वाद नहीं मिलता, मतलब यह है कि आप दही जमाते समय कहीं कोई छोटी सी गलती कर रहे हैं। आइए जानते हैं घर पर ही कैसे बनाते हैं मजेदार दही :
आवश्यक सामग्री
1. फुल क्रीम दूध
2. दो चम्मच दही का जामन
दही जमाने की विधि
दही बनाने के लिए सबसे पहले आपको सही दूध का चयन करना होगा जो पूर्ण वसा वाला हो दूध हो। यदि आप दूध को सही तरीके से चुनते हैं, तो आपको अत्यधिक मट्ठा के साथ पानी नहीं मिलेगा।
1. दही जमाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को अच्छे से खौला लें। यह दही जमाने का सबसे पुराना तरीका है। इसके लिए दूध को उबालें और उसे ठंडा होने दें। अगर आपको आधा किलो दही जमाना है तो आधा लीटर दूध ले और 1 किलो दही जमाना है तो 1 लीटर दूध लें।
2. दूध का तापमान कम हो जाने पर एक पतीला बर्तन ले, जिसे आप दही में सेट करना चाहते हैं। अब एक कटोरी में दो चम्मच दही का जामन चम्मच की मदद से फेट लें। अक्सर लोग दूध एकदम ठंडा होने पर उसमें दही जमाते हैं साथ ही दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल नहीं करते। फुल क्रीम दूध लेने से ही दही जमाना अच्छा होता है और इससे एकदम बाजार जैसा चिकना जमता है। आप चाहे तो दो बर्तनों में अच्छी तरह उलट पलट कर जामन को मिलाया भी जा सकता है। दही को समान रूप से फैलाएं और उसके उपर दूघ डालें। एक बात का ध्यान रखिएगा कि दूध गर्म ना हो क्योकिं इससे दही का लेप हो सकता है। 
इसके बाद इसमें फेटा हुआ दो चम्मच दही मिला दें। अब इसे ढककर ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कोई हिलाए नहीं। बता दें कि दही को जमने के लिए 4 से 5 घंटे लगते हैं। आप चाहे तो सोने से पहले दही को जमा दें और अगले दिन सुबह उठेंगे तो आपको दही जमा हुआ मिलेगा। दही जम जाने के बाद उसको एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें जिससे वह थोड़ा सख्त हो जाए। 
माइक्रोवेव ओवन में कैसे जमाएं दही
1. अगर आप दही को जल्‍दी जमाना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रोवेव या ओवन का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
2. इसके लिए हल्‍के गुनगुने दूध में जामन लगाकर इसे ढक कर रख दें. फिर माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्री हीट करके स्विच बंद कर दें। 
3. अब इसमें दूध का बर्तन रख दें. मगर ओवन का ढक्कन बंद ही रखें, दही तीन या चार घंटे में जम जाएगा। 
घर पर दही जमाने पर इन बातों का रखें ख्याल
1. गाढ़ा दही जमाने के लिए फुलक्रीम दूध का इस्‍तेमाल करें।
2. जिस बर्तन में दूध उबालें, उसी में दही न जमाएं। 
3. तेज गर्म दूध में दही मिलाकर दही न जमाएं, इससे वह पानी छोड़ देता है। 
4. दही जमाने के वक्त दूध बहुत ज्‍यादा गर्म या बिल्‍कुल ठंडा नहीं होना चाहिए।