बचे हुए पास्ता को फेंकिए मत, उनसे बनाएं ये 2 मजेदार स्नैक्स

By Ek Baat Bata | May 22, 2021

पास्ता एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती है। लेकिन जब हम घर में पास्ता बनाते हैं तो कई बार जरूरत से ज्यादा पास्ता बना लेते हैं। ऐसे में बचा हुआ पास्ता हमें फेंकना पड़ता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बचे हुए पास्ता की दो मजेदार रेसिपीज बताने जा रहे हैं। यह रेसिपीज खाने में तो टेस्टी लगती हैं, लेकिन इसके साथ ही ये बनाने में भी आसान है। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये रेसिपीज बहुत पसंद आएंगी - 

पास्ता सैंडविच 
सामग्री 
ब्रेड- 4 स्लाइस
मक्खन - 2 चम्मच
बचा हुआ पास्ता - 1 कटोरी 
शिमला मिर्च -1 (कटी हुई) 
प्याज-1 (कटा हुआ) 
तेल-1 चम्मच 
टोमेटो केचअप - 2 चम्मच,
चीज़ - 2 चम्मच 
मेयोनीज़ - 2 चम्मच
नमक- आवश्यकतानुसार 

विधि 
पास्ता सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड के स्लाइस पर अच्छी तरह से मक्खन लगा लें। अब ब्रेड की एक स्लाइस पर कटा हुआ शिमला मिर्च और प्याज और पास्ता रखें। अब दूसरी ब्रेड स्लाइस में मेयोनीज और केचअप लगाएं और पहली बार इस लाइफ के ऊपर रख दें। आप चाहें तो पास्ता स्टफिंग में थोड़ा सा चीज़ भी डाल सकती हैं। सैंडविच को सेंडविच मेकर में रखें। जब सैंडविच बन जाए तो उसे काटकर केचअप या चटनी के साथ सर्व करें।

पास्ता रोल '
सामग्री 
गेहूं का आटा-1 कटोरी 
हल्दी-1 /2 चम्मच 
शिमला मिर्च -1 (कटी हुई) 
प्याज-1 (कटा हुआ)  
तेल - 1 चम्मच तेल
पास्ता मसाला - 2  चम्मच 
बचा हुआ पास्ता- 1 कटोरी,
टोमेटो केचअप - 1 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 

विधि 
पास्ता रोल बनाने के लिए एक पैन में एक चम्मच तेल डालें। अब इसमें कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर कुछ देर पकने दें। जब सब्जियां थोड़ी पक जाए तो इसमें बचा हुआ पास्ता और थोड़ा सा केचअप डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें नमक हल्दी पाउडर और दो चम्मच तेल मिलाकर गूंद लें। इस आटे से पराठा बनाएं और इसमें बचा हुआ पास्ता डालें। अब इसे रोल करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।