Breakfast Idea: Breakfast का यह नया Viral Formula देगा स्वाद और सेहत, ट्राई करें Oats-Suji Idli Recipe

By Ek Baat Bata | Feb 20, 2026

सुबह का नाश्ता ऐसा होता है, जो पूरे दिन की एनर्जी को तय करता है। अगर दिन की शुरूआत तली-भुनी, भारी या पोषण से खाली खाने से होती है। तो पूरा दिन सुस्ती, थकान और कब्ज घेर लेती है। ऐसे में आपको अपना पूरा दिन एनर्जी और एक्टिव रखने के लिए हेल्दी और हल्का नाश्ता चुनना चाहिए।
 
सूजी और ओट्स की इडली ऐसा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद से भरपूर होने के साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जोकि पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं। इस रेसिपी को घर पर बनाना काफी आसान है।

सामग्री

ओट्स - 1 कप
सूजी - आधा कप
दही - आधा कप
नमक - स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
अदरक का पेस्ट
सरसों के दाने
करी पत्ता
हरी मिर्च
हींग
तेल
आप चाहें तो इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च या मटर जैसी सब्जियों को बारीक काटकर इसमें मिलाएं। इससे पोषण बढ़ जाएगा।

ऐसे बनाएं

सबसे पहले ओट्स का पाउडर तैयार कर लें। एक बर्तन में दही, सूजी, नमक और पानी मिलाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। जिससे कि यह मिश्रण फूल जाए।
 
इसमें अदरक, मिर्च, करी पत्ता, हींग और ओट्स पाउडर मिलाएं। वहीं जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
 
अब ढोकला स्टैंड या इडली स्टीमर में हल्का सा तेल लगाकर इसको चिकना करें। अब इसमें मिश्रण डालकर 10 से 12 मिनट के लिए स्टीम करें।
 
समय पूरा होने के बाद इडली को निकाल लें और इस आसान तरीके से ओट्स-सूजी इडली बनकर तैयार है।
 
आप इसको सांभर या नारियल चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।