Relationship Tips: बोरिंग Married Life में लगाएं रोमांस का तड़का, ये 5 Relationship Hacks पार्टनर को बना देंगे दीवाना

By Ek Baat Bata | May 12, 2026

शादीशुदा जिंदगी की शुरूआत जितनी एनर्जेटिक और एक्साइटमेंट के साथ होती है, समय के साथ यह उतनी ही धीमी पड़ने लगती है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, घर-परिवार की चिंताएं, काम का दबाव और एक जैसा डेली रूटीन धीरे-धीरे रिश्ते की एक्साइटमेंट और चमक को कम करने लगता है। लेकिन कई बार ऐसा महसूस होने लगता है कि हम पहले जैसा रोमांच और अपनापन उतना नहीं रहा। जिससे रिश्ता कहीं न कहीं बोरिंग सा लगने लगता है।

कुछ कपल्स को लगता है कि उनमें अब प्यार नहीं रहा है। लेकिन रिश्ते का बोरिंग होने का मतलब प्यार खत्म होना नहीं होता है। यह एक संकेत होता है कि अब रिश्ते को थोड़ा समय, समझ और नएपन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपका रिश्ता भी बोरिंग लगने लगा है, तो आप इन 5 तरीकों को अपनाकर अपनी बोरिंग मैरिड लाइफ में एक नयापन और एक्साइटमेंट जोड़ेंगे।

क्वालिटी टाइम बिताएं

रिश्ते में बोरियत तब आने लगती है, जब आप एक-दूसरे को समय देना कम कर देते हैं। एक-दूसरे के साथ बिताए गए पल हमेशा एक्साइटमेंट से भरे होते हैं। इसलिए रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए कपल को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए। आप चाहें तो डिनर पर जा सकती हैं। आप साथ में वॉक पर जाएं या फिर घर की छत पर ही एक-दूसरे के साथ समय बिताएं।

खुलकर बात करें

हमेशा रिश्ते को फ्रेश रखने के लिए कम्युनिकेशन जरूरी है। लेकिन जब आप दोनों की बातें कम होने लगती हैं तो रिश्ता बोरिंग हो जाता है। ऐसे में हर दिन अपने पार्टनर से खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर करें। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और पूरे दिन में क्या-क्या किया, जैसी चीजों को शेयर करें। इससे रिश्ता अंडरस्टेडिंग लेवल बढ़ता है।

छोटे-छोटे सरप्राइज दें

शादी के कुछ समय बाद तक को कपल एक-दूसरे को खुश करने के लिए छोटी-छोटी चीजें करते रहें। लेकिन समय के साथ इस पर ब्रेक लग जाता है। जो रिश्ते को बोरिंग बना देता है। ऐसे में रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाएं रखने के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज बहुत काम आते हैं। इसके लिए पार्टनर का फेवरेट खाना, कोई गिफ्ट या प्यार भरा नोट दे सकते हैं। ऐसा करने से रिश्ते में हमेशा नए जैसा फील रहता है।

नई चीजें ट्राई करें

रोज वही काम पर जाना-आना, खाना और सो जाना... यह बोरिंग तो होगा ही। इसलिए रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए कभी कुछ नया करने का प्रयास करें। जैसे किसी नई जगह को एक्सप्लोर करें और किसी नई हॉबी को चुनें। या फिर कोई नई एक्टिविटी ट्राई करें। इससे रिश्ते में रोमांच बना रहेगा।