लड़कियों की फीलिंग्स को डिकोड करना इतना भी आसान नहीं होता है। किसी लड़की के व्यवहार और बातों से यह समझ पाना मुश्किल होता है कि वह आपसे प्यार करती है या नहीं। लेकिन इसको समझना नामुमकिन नहीं है। हालांकि लड़कियां अपने प्यार का इजहार नहीं करती हैं, लेकिन उनके हावभाव और बातों से यह पता लगा सकते हैं कि आपके लिए उसके दिल में प्यार है या नहीं।
ऐसे में अगर आप उसकी फीलिंग्स को लेकर श्योर होना चाहते हैं, तो आपको कुछ साइन पर ध्यान देना है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन से साइन हैं, जिनसे यह पता चल सकता है कि वह आपसे प्यार करती है।
ऐसे पता चलेगा प्यार करती है या नहीं
समय देना
अगर आपको वह अपना कीमती समय देती है, लेकिन बाकी लोगों के लिए चाहे उसके पास बिल्कुल भी समय नहीं हो। लेकिन हर समय आपके लिए उसके पास समय ही समय है। आपके मैसेजेस का तुरंत जवाब देना हो या फिर कहीं बाहर घूमने के लिए हां कहना हो। लड़की की स्पीड बता देती है कि वह आपके साथ समय बिताना चाहती है।
करीब आने से नहीं डरती
अगर लड़की आपसे प्यार करती है, तो हाथ से हाथ टकरा जाना या फिर उसके बालों को आपके द्वारा पीछे करना उसको बुरा नहीं लगेगा। वह आपके नजदीक आने से नहीं डरेगी और न घबराएगी। वह आपका हाथ झट से पकड़ लेगी या कंधे पर लगे दाग को हटाती है। तो आपको समय जाना चाहिए कि ऐसा वह या तो दोस्ती में कर रही है या फिर प्यार में।
फ्यूचर की बातें करना
अगर वह आपसे प्यार करती है, तो आपके साथ फ्यूचर की बातें शेयर करेगी। वह आपके साथ ट्रिप्स प्लान करेगी और आपके साथ इवेंट पर साथ चलने के लिए कहेगी। आपके बिना उसको अपनी जिंदगी अधूरी लगेगी।
फ्लर्ट करने पर रिस्पॉन्स करना
अगर वह आपको सिर्फ अपना दोस्त समझती है, तो आपके फ्लर्टी बातों को नजरअंदाज कर देगी या फिर आपको डांट लगा देगी कि उससे फ्लर्ट न करें। लेकिन अगर लड़की आपकी फ्लर्टिंग पर रिस्पांड कर रही है, आपसे हठखेलियां करना उसको अच्छा लगता है, प्यार से बातें करना अच्छा लगता है, तो हो सकता है कि वह आपके लिए प्यार फील करती हो।
आपकी फिक्र होना
आपने खाना खाया है या नहीं, आपको किसने हर्ट किया है, कहीं आप बीमार तो नहीं पड़ गए या आप किसके साथ बाहर जा रहे हैं। इस तरह की बातें उसको परेशान करती हैं। तो शायद वह आपसे कह नहीं पा रही, लेकिन वह आपसे प्यार करने लगी है।
अगर आपको उस लड़की में यह सभी संकेत नजर आ रहे हैं, तो आप उसके सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। हो सकता है कि वह आपसे प्यार करती हो, लेकिन किसी कारण से कहने से डर रही हो। वह आपके इजहार में हां कहेगी और आप एक खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत कर सकेंगे।