Deepika Padukone ने यंग कपल को दिए रिलेशनशिप टिप्स, कहा- शादी को ऐसे बनाएं सक्सेजफुल

By Ek Baat Bata | May 25, 2023

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को तो आप सभी जानते हैं। साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका और रनवीर को इंडस्ट्री के सबसे हैपनिंग कपल्स में से एक माना जाता है। अक्सर यह कपल्स एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया कि नई जनरेशन के कपल्स को किस तरह से अपना रिश्ता संभालना चाहिए। आइए जानते हैं दीपिका ने नई जनरेशन के कपल्स को कौन से टिप्स दिए हैं। 

दीपिका ने कहा हम सभी अपने आसपास के रिश्तों और फिल्मों में दिखाई गई शादियों से बहुत प्रभावित होते हैं। साथ ही अपने मन में पार्टनर से कई सारी उम्मीदें पाल लेते हैं। लेकिन अगर आप यह आसानी से समझ लेते हैं कि हर रिश्ता अपने आप में अलग होता है, तो काफी हद तक रिश्ते को संभालना आसान हो जाता है। किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो हमें अपने माता-पिता से सीख सकते हैं। दीपिका ने बताया कि वह और रनवीर भी अपने पेरेंट्स से रिश्ते के बारे में काफी कुछ सीख रहे हैं। 

दूसरों से न करें रिश्ते की तुलना
दीपिका ने कहा कि किसी भी कपल को अपने रिश्ते की तुलना दूसरे रिश्ते से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हर रिश्ता दो व्यक्तियों के अनुभव, व्यवहार, ताकत और कमजोरियां पर डिपेंड होता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि जो रिश्ता दूसरी चीज में अपनी खुशी ढूंढ लेती है, वह चीज आपको भी खुश करे। क्योंकि कई लोगों के लिए रिश्ते में पैदा होने वाली समस्याएं भले ही आपस में मेल खाती हों, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर रिश्ते का सॉल्यूशन भी सेम हो। 

धैर्य है बहुत जरूरी
जब भी आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप अपने पार्टनर की हर बात पर सहमति जताएं। कई बार आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। लेकिन इस दौरान आप दोनों का ही धर्यवान होना जरूरी होता है। तभी आपके रिश्ते में अलगाव का कारण नहीं बनता है। जब आप किसी भी काम में धैर्य के साथ कोई निर्णय लेते हैं तो यह आपकी समझ और दृष्टिकोण का विस्तार करने का काम करता है।

पुरानी जनरेशन से सीखें रिश्ता संभालना
हमारे आसपास के रिश्ते हम सभी पर काफी गहरा प्रभाव डालते हैं। क्योंकि हम अपने आसपास जिस तरह का रिश्ता देखते व समझते हैं। वैसी ही सोच हमारे दिमाग में विकसित होने लगती है। लेकिन अपने रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए माता-पिता से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। ऐसे में जब भी आपको लगता है कि आप अब शादी के लिए तैयार हैं, तो सबसे पहले अपने माता-पिता के रिश्ते को देखना चाहिए। क्योंकि वह आपके लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करते हैं। इस दौरान आप यह आसानी से समझ पाते हैं। आप पुरानी जनरेशन से रिश्ते को संभालना सीख सकते हैं।