सेक्स के दौरान ये गलतियां आपको पड़ सकती हैं भारी, इन्हें करने बचें

By Ek Baat Bata | Jan 29, 2022

किसी भी शादीशुदा कपल के लिए सेक्स करना बहुत जरूरी माना जाता है। हमारे बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सेक्स करना उतना ही जरूरी है जितना खाना खाना या सोना। सेक्स करने से दो पार्टनर्स के बीच दूरी कम होती है और उनका रिश्ता मजबूत बनता है। नियमित रूप से सेक्स करने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन अक्सर लोग सेक्स के दौरान जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे उनके रिश्ते और स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। आज के इस लेख में हम आपको सेक्स के दौरान की जाने वाली गलतियों के बारे में बताएंगे -

फोरप्ले ना करना 
कुछ लोग सेक्स के दौरान फोरप्ले को जरूरी नहीं समझते हैं। कई पुरुष फोरप्ले के बजाय इंटरकोर्स करना ज़्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सेक्स से पहले फोरप्ले बहुत जरूरी होता है। फोरप्ले ना करने से आपका पार्टनर कम उत्तेजित होता है और सेक्स के दौरान दर्द अधिक होता है।  

सेक्स के बाद पेशाब ना करना 
अक्सर लोग सेक्स करने के बाद बाथरूम इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन इस आदत की वजह से यूरिन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स के बाद पेशाब करना बहुत जरूरी होता है। सेक्स के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई बहुत जरूरी है, इससे यूरिन इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। 

पार्टनर की मर्ज़ी जाने बिना सेक्स करना 
सेक्स करते समय इस बात का ध्यान रखें कि क्या आपका पार्टनर की भी सेक्स करने की इच्छा है या नहीं। कई हो सकता है कि दिनभर की थकान, ख़राब स्वास्थ्य या किसी अन्य कारण से आपके पार्टनर का सेक्स करने का मन नहीं होता है। इसलिए सेक्स से पहले अपने पार्टनर की फीलिंग्स के बारे में जरूर जान लें। 

पार्टनर से अलग सोना 
सेक्स के बाद कभी भी अपने पार्टनर से अलग या दूसरी साइड मुँह करके ना सोएं। जितना जरूरी सेक्स से पहले फोरप्ले होता है, उतना ही जरूरी सेक्स के बाद भी होता है। ऐसा करने से आपकी पार्टनर को अलग-थलग महसूस होगा। अगर आप सेक्स के तुरंत बाद सो जाते हैं या अपने पार्टनर से बात नहीं करते हैं तो इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं।   

स्वच्छता का ध्यान ना रखना 
सेक्स के दौरान साफ़-सफाई के ध्यान जरूर दें। कई लोग सेक्स से पहले और बाद में अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई नहीं करते हैं जिससे उनके पार्टनर को भी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। सेक्स से पहले और सेक्स करने के बाद अपने बाथरूम इस्तेमाल करें और अपने कपड़े भी जरूर बदलें।