Relationship Tips: क्या आप भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं Private Moments? आपके रिश्ते पर पड़ सकता है भारी असर

By Ek Baat Bata | Aug 19, 2026

आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खोलते हैं। तो कोई अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करता नजर आता है, तो कोई पार्टनर के साथ सरप्राइज ट्रिप की स्टोरी शेयर करता है। जिस कारण देखने में लगता है कि खुशहाल रिश्ते की पहचान यही होती है।

जबकि असल जिंदगी में रिश्ते की मजबूती को सोशल मीडिया पोस्ट्स से नहीं मापा जा सकता है। इस वजह से कई कपल्स अपने रिश्ते को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल्स को सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करने से बचना चाहिए।

लड़ाई-झगड़ों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना

कपल्स के बीच झगड़ा होना आम बात होती है। लेकिन इन चीजों को भूलकर भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। कई कपल्स झगड़े के बाद सैट स्टोरी पोस्ट करते हैं। तो कई कपल्स ऐसे गाने लगाते हैं कि लोग उनके रिश्ते के बारे में अंदाजा लगाना शुरूकर देते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आपकी अपने पार्टनर से लड़ाई हुई है, तो इसको सोशल मीडिया पर न पोस्ट करें, बल्कि बातचीत कर इसको सुलझाने की कोशिश करें।

कपल गोल्स शेयर करना

असल जिंदगी में जो कपल्स एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं। उनको दुनिया को बताने की जरूरत नहीं पड़ती है कि वह साथ में कितना खुश हैं। ऐसे में खुशहाल रिश्ते के लिए एनिवर्सरी का काउंटडाउन, रोजाना सेल्फी या कोई कपल गोल्स वाली पोस्ट नहीं शेयर करना चाहिए। आप इन यादगारों पलों को जिएं और यादों में कैद करें।

महंगा गिफ्ट की तस्वीर शेयर करना

कई कपल्स सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर द्वारा दिए गए महंगे गिफ्ट्स की फोटो या फिर स्टोरी को पोस्ट करते हैं। जिसके बाद लोगों को लगता है कि प्यार का मतलब सिर्फ लग्जरी डिनर, सरप्राइज ट्रिप्स और गुलदस्ते हैं। जबकि ऐसा नहीं होता है। खुश रहने वाले कपल्स इन चीजों को पोस्ट नहीं करते हैं।

छोटे-छोटे मूमेंट्स पोस्ट करना

कई कपल्स अपने पार्टनर द्वारा किए गए छोटे-छोटे एफर्ट्स और खास पलों को इंटरनेस पर शेयर कर देते हैं। लेकिन एन्जॉय और खुश कपल्स अक्सर पर्सनल चीजों को अपने पास तक की सीमित रखते हैं। उनका रिश्ता सोशल मीडिया के कमेंट्स और लाइक्स पर निर्भर नहीं करता है। बल्कि उनका रिश्ता एहसासों और यादों पर डिपेंड करता है, जो वह हंसी-खुशी एक-दूसरे के साथ बिताते हैं।