अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स

By Ek Baat Bata | Sep 12, 2020

दोस्तों मैरिज यानी शादी एक बहुत ही सुंदर रिश्ते का नाम हैं। कहा जाता है कि शादी केवल दो इंसानों के बीच का रिश्ता नहीं है बल्कि दो परिवारों के बीच का रिश्ता है, जिसकी गांठ एक तरफ से आदमी और दुसरी गांठ औरत के हाथ होती है। दुनिया में पति पत्नी के रिश्ते को सबसे अच्छा और पवित्र माना जाता है। लेकिन कभी - कभी हम अपना करियर बनने के चक्कर में इस रिश्ते को भी नजरंदाज कर देते हैं जिससे पति पत्नी के बीच दूरियां आ जाती है। इस समस्या का हल हम लेकर आएं है, आज हम आपको कुछ एसी टिप्स देगें जो आपके शादीशुदा जीवन में खुशहाली लेकर आएगें।शादीशुदा जीवन में खुशहाली नहीं होगी तो वह रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं टिक पाएगा। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपने जीवन में खुशहाली लाने की कोशिश करें और अपने रिश्ते को समय दे।

हैप्पी मैरिज लाइफ टिप्स -                   

1.इमानदारी- किसी भी रिश्ते में जरूरी है इमानदारी और खासकर शादी के रिश्ते में इमानदारी का होना बहुत जरूरी हैं। आप को कभी भी अपने रिश्ते में कुछ भी छिपाना नहीं है और पुरी इमानदारी से अपने रिश्ते को निभाना है।           
                   
2.लव - शादी के रिश्ते में सबसे जरूरी है लव यानि प्यार का होना। पर क्या सच मे ऐसा है ? क्योंकि देखा गया है की बहुत सारे रिश्ते लव के बिना ही टिके होते हैं लव होता ही नहीं है, अपने बच्चों के लिए अपने परिवार के लिए साथ रहते हैं सारी जींदगी। आप ये कह सकते हैं कि वह सफल शादी हैं लेकिन आप यह नहीं कह सकते की ये हैप्पी मैरिज यानी खुशियों भरी शादी है। याद रखे कि समय के साथ प्यार करने के तरीके में बदलाव आ सकता है पर प्यार कभी कम या खत्म नही होना चाहिए।                                   

3.सम्मान - एक दूसरे के प्रति सम्मान अपनी सह- भागिता के प्रति सम्मान और सबसे जरूरी अपनी शादी के प्रति सम्मान होना बहुत जरूरी है। शादी के कितने भी साल हो जाएं अपने पार्टनर को सम्मान देना कभी नहीं भूलना चाहिए।
                                             
4.वात्सल्य - नि - स्वार्थ भावना से देखभाल करना ही वात्सल्य है। हमेशा एक दूसरे की मदद करना, फिर चाहे कोई भी समय हो हमेशा एक दूसरे की मदद करना ही वात्सल्य है।                          
               
5.डीटरमीनेशन - आधे से ज्यादा शादियां इसी वजह से टूटी है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह समझना होगा कि यह कोई आसान यात्रा नही है।
 
6.निष्ठा - कैसे बनाए एक सफल शादी ? हमेशा पहला पॉइंट इमानदारी का ध्यान रखें, शादी की बुनियाद दो लोगों के आपसी प्यार , समझ और विश्वास से बनती है। कुछ भी करो आप हमेशा अपने पार्टनर को बता कर करें, उन से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए और एक दूसरे को समझने की कोशिश करे।

7.परिवारों के लिए सम्मान - अधिकतर पति पत्नी के रिश्ते में दरार फैमिली को लेकर भी आती है। वह एक दूसरे की फैमिली का अच्छे से सम्मान नहीं कर पाते। इसलिए हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अपने पार्टनर के साथ साथ अपने पार्टनर की परिवार के सम्मान का भी ध्यान रखें। अगर आपका पार्टनर चाहता है कि आप फैमिली के साथ रहे तो कोशिश करें उनकी फैमिली के अनुसार खुद को ढालने की और एक दूसरे के साथ सहभागिता निभाएं।

8.समय दे - किसी भी रिश्ते की नीव के लिए सबसे जरूरी होता है समय। आप एक दूसरे को जितना समय देंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। अगर आप दिनभर दफ्तर में व्यस्त रहते हैं, अपने किसी भी काम में व्यस्त रहते हैं तो आपको शाम के समय अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए, उन्हें समय देना चाहिए। अपने दिन के बारे में बताना चाहिए और उनका दिन कैसा रहा पूछना चाहिए। अगर उन्हें कोई दिक्कत या कोई परेशानी है तो आप उसका साथ दें और उसका समाधान करें।