Pimples Home Remedies: चेहरे पर Pimples ने किया परेशान? Green Tea और शहद का ये नुस्खा दिखाएगा जादुई असर

By Ek Baat Bata | Jun 17, 2026

जब कोई खास मौका होता है या फिर किसी फंक्शन या पार्टी में जाना होता है। तो उससे ठीक एक दिन पहले फेस पर पिंपल नजर आने लगता है। पिंपल स्किन की ऊपरी सतह पर सफेद या लाल रंग के दिखाई पड़ते हैं। लेकिन अगर आप पिंपल को गलती से फोड़ देते हैं, तो इसमें दर्द होता है और चेहरे पर निशान पड़ जाता है।
 
ऐसे में इसको फोड़ने के बजाय इनको कम करने की कोशिश की जाती है। वैसे तो ये कुछ दिनों में खुद ही सही हो जाते हैं। लेकिन इनके हीलिंग प्रोसेस को बढ़ाना हो और जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप इन चीजों की मदद से इनको काफी हद तक कम कर सकती हैं।

फुंसियों के लिए घरेलू उपाय

फेस पर डेड स्किन सेल्स, सीबम का जरूरत से ज्यादा प्रोडक्शन और गंदगी एक्ने और पिंपल्स की वजह बनती है। इसके अलावा हार्मोनल चेंजेस, पानी की कमी, खानपान में बदलाव, स्ट्रेस और नींद की कमी भी पिंपल्स होने की वजह बन सकती है। 

ग्रीन टी

ग्रीन टी को पका लें और ठंडा कर लेना चाहिए। इस ग्रीन टी में रुई को डुबोएं और पिंपल्स पर लगाएं। इसको 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें। दिन में 3 से 4 बार इसको लगाने से पिंपल्स कम होने लगते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके को सीधे पिंपल्स पर नहीं लगाना चाहिए। इसका पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। 3 हिस्सा पानी और एक हिस्सा सेब का सिरका मिला लें। अब इसमें रुई लेकर पिंपल्स पर लगाएं और फिर 5 मिनट बाद धोकर साफ करें। इससे पिंपल्स पर हल्की जलन महसूस हो सकती है।

शहद 

शहद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इसकी मदद से भी पिंपल्स को भी दूर किया जा सकता है। उंगली में शहद लें और पिंपल्स पर लगाएं। इसके कुछ समय बाद धोकर हटा लें। इस तरह से भी पिंपल्स कम होने लगते हैं।

खीरे का फेस मास्क

फेस पर खीरे का फेस मास्क लगाकर पिंपल्स से राहत पाई जा सकती है। फेस मास्क बनाने के लिए खीरे को पीस लें और पेस्ट बना लें। फिर इसमें एक चम्मच पिसा हुआ ओटमील मिलाएं। इस फेस पैक को आधे घंटे तक फेस पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें।