अक्सर ही कपल्स या पति-पत्नी रात के समय लड़ने के बाद लड़ाई को सुलझाए बिना सो जाते हैं। ऐसे में अगली सुबह पार्टनर्स एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। या फिर बिना लड़ाई सुलझाए एक से दो दिन में दोनों एक-दूसरे से बात करना शुरूकर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना लड़ाई सुलझाए सोने पर क्या होता है। वहीं इसका आपके रिश्ते पर क्या असर पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों किसी बहस के बाद लड़ाई को सुलझाए बिना सोने से मना किया जाता है।
जानिए बिना लड़ाई सुलझाए सोने पर क्या होता है
बढ़ सकता है गुस्सा
अगर आप भी बिना लड़ाई सुलझाए सो जाते हैं, तो नींद से पहले सब्कॉन्शियस माइंड में भी आप लड़ाई के बारे में, पार्टनर की कही गई नेगेटिव बातों के बारे में और तकलीफ के बारे में सोचते रहते हैं। लेकिन जब लड़ाई सुलझाकर सोया जाता है, तो गुस्सा कम होता है और आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के बारे में सोचते हैं।
बढ़ती है तकलीफ
जितनी ज्यादा तकलीफ बहस या लड़ाई के समय होती है, उससे कहीं ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब झगड़ा सुलझाए बिना ही सोया जाए। इससे नींद खराब होती है, मन में गुस्सा, घबराहट और दिल में दर्द महसूस होता है। वहीं व्यक्ति घंटों तक चिंता में सिर्फ करवटें बदलता रहता है।
कमजोर होता है रिश्ता
लड़ाई बिना सुलझाए सोने से पार्टनर को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं। आपको लगता है जैसे उनको आपकी फिक्र ही नहीं है और वह बिना आपको मनाए सो गया है। वहीं हो सकता है कि आपके पार्टनर के मन में भी इसी तरह की बातें चल रही हैं। ऐसे में लड़ाई करके सोने के बजाय आप झगड़ा सुलझा लेंगे, तो मन शांत रहता है कि आपको अपने मन की बात कह दी है। इससे आपको भी इग्नोर्ड नहीं फील होता है।
लड़ाई के बाद सोने पर कब होता है फायदा
अगर झगड़ा होने के बाद आप अपना पर्सपेक्टिव बदलकर सोचने की कोशिश करते हैं और लड़ाई के फौरन बाद सोते हैं, तो आपका गु्स्सा शांत हो सकता है।
इससे लड़ाई की इमोशनल इंटेसिटी कम हो जाती है और दिमाग शांत रहता है। वहीं जब आप लड़ाई होने की अगली सुबह बात करते हैं, तो शांत होकर बेहतर तरह से बात हो पाती है।
कई बार लड़ाई के फौरन बाद अगर उस टॉपिक पर बात की जाए, तो व्यक्ति गुस्से में कई ऐसी चीजें कह देता है, जो बाद में पछतावे का कारण बन सकती हैं। वहीं अगली सुबह व्यक्ति सोच-समझकर बात कहता है।
किस तरह तुरंत सुलझाएं लड़ाई
लड़ाई के बाद अपना गुस्सा थूककर पार्टनर को प्यार से गले लगा लें। इससे उनका भी गुस्सा शांत हो सकता है। कई बार अधिक गुस्से या लड़ाई में पार्टनर को गले लगाने जैसा काम बड़ा लगता है। वहीं अगर गलती आपकी है, तो पार्टनर आपको गले लगाएगा या नहीं यह नहीं कह सकते हैं।