अगर पहली डेट पर जा रही हैं तो इन 5 चीज़ों का रखें खास ख्याल

By Ek Baat Bata | Jul 26, 2021

अगर आप सोशल मीडिया पर किसी से मिली हैं और अब आप दोनों मिलना चाहते हैं तो आपके मन में भी कुछ सवाल ज़रु र होंगे। पहली डेट है किसी के लिए  बेहद खास होती है। हर लड़की चाहती है कि उसकी पहली डेट बहुत ज़्यादा स्पेशल और यादगार रहे। पहली डेट पर जाने से पहले लड़कियाँ अपने लुक्स और ऑउटफिट पर खास ध्यान देती हैं। पहली डेट में लड़का-लड़की एक दूसरे को जांचते-परखते हैं। सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी पहले डेट पर लड़कियों में बहुत सी चीजें नोटिस करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लड़के पहली डेट पर लड़कियों में कौन सी चीज नोटिस करते हैं -

सेंस ऑफ ह्यूमर 
सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाली लड़कियां पसंद होती हैं। अगर आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है और आप फनी हैं तो आपके डेटिंग पार्टनर आपकी तरफ खुद-ब-खुद आकर्षित होंगें। 

ड्रेसिंग सेंस
एक चीज़ जो लड़के पहली डेट पर लड़कियों में नोटिस करते हैं वो है उनका ड्रेसिंग सेंस। पहली डेट पर भड़कीले या ऐसे पहन कर ना जाएं जिसमें आप कंफर्टेबल फील ना करें। अपनी पर्सनैलिटी और बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े पहनें।

कॉन्फिडेंस 
अगर आप किसी लड़के से पहली बार मिल रही हैं तो उसका ध्यान इस बात पर भी जाएगा कि आप कितनी कॉन्फिडेंट हैं। लड़कों को कॉन्फिडेंट लड़कियां बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं। अगर आप बिना हिचकिचाए बात करेंगी तो इससे आपका अच्छा इम्प्रेशन बनेगा और आपके डेटिंग पार्टनर को भी आपके साथ क्लोज होने में आसानी होगी।

आंखें 
भले ही आपको यह सुनने में अजीब लगे लेकिन पहली डेट पर अक्सर लड़के आपकी आंखें भी नोटिस करते हैं। खूबसूरत आंखें लड़कों को आकर्षित करती हैं। अगर आप अपने डेटिंग पार्टनर की आंखों में आंखें डाल कर बातें करती हैं तो वह खुद को आप की ओर आकर्षित होने से नहीं रोक पाएंगे।

परफ्यूम 
आपके तन की खुशबू भी आपकी डेटिंग पार्टनर को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है। पहली डेट पर कोई अच्छा परफ्यूम लगाकर जाएं। आपके हाथों या कपड़ों से आती खुशबू को लड़के अक्सर याद रखते हैं।