Adjustment After Marriage: Marriage Life को बनाना है Happy, पार्टनर के साथ Strong Bond के लिए बस ये 4 बातें याद रखें
By Ek Baat Bata | Jul 09, 2026
आज के समय में शादी करना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं अरेंज मैरिज में परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार चीजें ऊपर से साफ लगती हैं, लेकिन बाद में तालमेल सही से नहीं बैठ पाता है। शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं बल्कि दो अलग सोच, परिवारों और आदतों का मिल है। कई कपल्स को शादी के शुरूआती दिनों में तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर एक छोटी बात समझनी पड़ती है और अगर नहीं समझ पाए, तो गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। लेकिन अगर शुरूआत से ही कुछ चीजों पर ध्यान दिया जाए, तो इस परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है।
पति के साथ ऐसे बिठाएं तालमेल
खुलकर बात करना जरूरी
कई बार पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं हो पाता है। शुरूआत में ऐसा ज्यादा होता है। वहीं अगर आप खुलकर बात ही नहीं करेंगे, तो ज्यादा परेशानी हो सकती है। आप अपने पार्टनर से शांत तरीके से बात करें और चीजों को सुलझाएं।
एक-दूसरे की आदतों को अपनाएं
कई बार हमें एक-दूसरे की चीजें नहीं पसंद आती है, जिससे एक साथ रहने में परेशानी होती है। अपने पति को कई महिलाएं बदलने की कोशिश करते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने पति की अच्छी और बुरी आदतों को समझने की कोशिश करें।
एक-दूसरे के साथ समय बिताएं
सब बिजी होते हैं, लेकिन एक-दूसरे को समझने के लिए समय जरूर निकालें। साथ में खाना खाएं, घूमने जाएं या फिर कुछ देर बैठकर बातें करने से आपका रिश्ता मजबूत बनता है। क्वालिटी टाइम बिताने से तमाम परेशानी हल हो जाती है।
तारीफ करना न भूलें
रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखने के लिए पार्टनर की हर छोटी कोशिश की तारीफ करें। अपने पार्टनर के खाने, काम करने और हर छोटी बात की नॉर्मल तारीफ करें। जिससे कि पार्टनर बिल्कुल गुस्सा न हो।