Relationship Tips: भारत में इन कारणों से टूट जाती है शादी, जानिए भविष्य के लिए सही या नहीं

By Ek Baat Bata | May 31, 2025

भारत में शादी का एक अलग महत्व होता है। लेकिन आज के समय में लोग लंबे समय से चल रही शादी टूटती नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। लोग शादी के रिश्ते को लंबे समय तक क्यों नहीं निभा पा रहे हैं। भारतीय विवाह की अडिग नींव पर बने रहना, चाहे कुछ भी हो जाए साथ रहना। साथ इसलिए नहीं रहना क्योंकि आप उस रिश्ते में खुश हैं, या फिर आप एक-दूसरे में अच्छा गुण लेकर आते हैं। बल्कि लोग इसलिए साथ रहते हैं, जिससे कि वह एक-दूसरे का सहारा बन सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आजकल शादी टूटने का सबसे बड़ा कारण क्या है।

एक दूसरे का सम्मान न करना
शादी के बाद जब कपल एक-दूसरे के साथ रहना शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे उस इंसान की खामियां नजर आने लगती हैं। कई बार यह कमियां पसंद नहीं आती हैं और पार्टनर उन कमियों को हथियार बनाकर अपने पार्टनर को नीचा दिखाने का काम करता है। या फिर उनका सम्मान नहीं करते हैं। जिसकी वजह से आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। तो कई बार इन गलतियों के कारण रिश्ता टूटने तक की कगार पर आ जाता है।

प्यार कम होना
शादी के बाद कपल में धीरे-धीरे प्यार कम होने लगता है। वहीं लव मैरिज करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। जहां शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जिसके कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। जोकि कई बार दूरियों का कारण बन जाता है।

तीसरे का आना
बता दें कि शादीशुदा इंसान इमोशनल या फिर अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए शादी के बाद भी बाहर किसी अन्य से रिश्ता बना लेता है। जिसके कारण उनकी शादी टूट जाती है। क्योंकि फिर रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तलाक का सबसे बड़ा कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया है।