Home Decoration Ideas: पुरानी बनारसी साड़ी फेंकने से पहले जान लें ये 5 स्मार्ट तरीके, घर को मिलेगा नया लुक

By Ek Baat Bata | Nov 21, 2025

सर्दियों के मौसम में कपड़े निकालते समय अक्सर अलमारी के कोनों से कई पुरानी साड़ियां निकलती हैं। जिनमें से कुछ रेशमी या बनारसी साड़ियां होती हैं, जिनसे हमारी यादें जुड़ी होती हैं। लेकिन यह साड़ियां पहनने लायक नहीं होती है और कुछ इनमें फटी होती हैं। ऐसे में इन साड़ियों को फेंकने का ख्याल आता है। लेकिन आप इन साड़ियों को फेंकने की बजाय इनका आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप घर की शोभा बढ़ाने या रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के इन साड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पुरानी साड़ियों के इस्तेमाल के कुछ आसान और मजेदार हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

खिड़की के पर्दे बनाएं

बनारसी साड़ी महंगी होती हैं और इसका कपड़ा भी काफी अच्छा होता है। ऐसे में आप बनारसी साड़ियों के इस्तेमाल से पर्दे बना सकते हैं। खिड़की या कमरे के लिए आप बनारसी साड़ी से कई तरहके पर्दे तैयार कर सकती हैं। इससे आपके घर को पारंपरिक लुक मिलेगा।

वॉल डेकोर तैयार करें

अगर आप थोड़ी क्रिएटिव हैं, तो साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर या फिर पल्लू के इस्तेमाल से वॉल हैंगिंग बनाकर तैयार कर सकती हैं। इससे आपके कमरे की साज-सजावट में रॉयल टच जुड़ जाएगा। वहीं आप मार्केट से दूसरा सामान लाकर भी कमरे को सजा सकती हैं।

टीवी कवर बनाएं

आप पुरानी साड़ियों से टीवी कवर भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। साड़ी से टीवी का कवर बनाना काफी आसान है। कवर बनाने के लिए सबसे पहले टीवी लंबाई-चौड़ाई नाप लें। फिर साड़ी को इसी हिसाब से कट करके सील कर दें। इस आसान तरीके से कवर बनकर तैयार हो जाएगा।

पूजा थाल या तोरण बनाएं

आप पुरानी साड़ी के इस्तेमाल से पूजा थाल या तोरण भी सजा सकती हैं। इससे घर को आकर्षक और पारंपरिक माहौल मिलता है। आप सजावट के लिए साड़ी का बॉर्डर या पल्लू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो मार्केट से सामान लाकर डेकोरेशन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।