जल्द शुरू हो रहा है सावन, इस आसान विधि से घर पर करें व्रत-पूजन

By Ek Baat Bata | Jul 14, 2021

सावन का पवित्र महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो सावन के महीने में हर दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। लेकिन सावन में खासतौर पर सोमवार के दिन भोलेनाथ ही पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है और सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है इसलिए सावन के महीने में हर सोमवार को व्रत-पूजन का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि सावन में सोमवार के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होती हैं। खासतौर पर कुँवारी लड़कियां मनचाहे वर की कामना के साथ सावन में सोमवार का व्रत रखती हैं। अगर आप भी सावन में सोमवार का व्रत शुरू करना चाहती हैं लेकिन आपको व्रत की विधि नहीं पता है तो आज का यह लेख ज़रूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको सावन के सोमवार व्रत की आसान विधि बताने जा रहे हैं। अगर आप घर से दूर रह रही हैं और आपके पास व्रत-पूजन के लिए ज़्यादा समय नहीं है तो भी आप इस आसान पूजन विधि से सावन में सोमवार का व्रत रख सकती हैं -