लॉक डाउन के दौरान इस आसान तरीके से करें नवरात्रि व्रत का उद्यापन

By Ek Baat Bata | Mar 30, 2020

कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है और इसी दौरान नवरात्रि का व्रत भी चालू है। नवरात्रि में बहुत से लोग श्रद्धा पूर्वक व्रत रखते हैं। नवरात्र के इन 9 दिनों में लोग मां के नौ स्‍वरूपों की पूजा करते हैं और अष्टमी या नवमी के दिन कन्‍याओं की पूजा कर व्रत का उद्यापन करते हैं। माना जाता है की इन कन्याओं को देवियों की तरह आदर और सत्कार करने से माता दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों को सुख का आशिर्वाद देती हैं।

नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप मे पूजा जाता है कन्याओं को क्षमता अनुसार भोज कराने से ओर दक्षिणा से ही माता प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों को आशिर्वाद देती हैं।

कन्या पूजन के लिए शुभ दिन
कुछ लोग नवमी के दिन भी कन्या पूजन और भोज रखते हैं और कुछ लोग अष्टमी के दिन। लेकिन अष्टमी के दिन कन्या पूजन सबसे उत्तम माना जाता हैं।

लॉक डाउन के कारण कन्या पूजन में कुछ चीजें हो सकता है आपके पास उपलब्ध न हों। परन्तु आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आपको श्रद्धा पूर्वक जो आपके पास उपलब्ध है उसी से कन्या पूजन करना है। 
सबसे पहले आपको पहले दिन कन्याओं को न्यौता देना है और अष्टमी या नवमी के दिन भोग तैयार करना है।
उसके बाद  माता की पूजा करनी है पाठ करना है और भोग लगाना है।
माता के भोग के बाद  गाय और कुत्तों के लिए भोग निकलना है।
अब कन्याओं के पैर धोकर उन्हें स्वच्छ आसन पर बैठाना है और सबको तिलक करके कलावा बाँधना है।
अब कन्याओं को श्रद्धा पूर्वक भोग ग्रहण करवायें, भोग ग्रहण करने के बाद कन्याओं के हाथ, पैर धुलवा दें।
अब कन्याओं को दक्षिणा और प्रसाद देकर आशीर्वाद लें। 
इस प्रकार लॉक डाउन में साधारण तरीके से कन्या पूजन कर सकते हैं।

ध्यान रहे-
कन्याओं की आयु 2 साल से ऊपर तथा 10 साल तक होनी चाहिए और इनकी संख्या कम से कम 9 तो होनी ही चाहिए। अगर 9 से ज्यादा कन्या भोज पर आ रही हैं तो कोई समस्या नहीं है। इसके साथ ही 9 कन्याओं के साथ एक बालक भी जरुर बिठाएं।