Kitchen Tips: लकड़ी के बर्तनों की चमक सालों-साल रहेगी नई, अपनाएं ये सिंपल टिप्स
By Ek Baat Bata | May 17, 2025
आज के समय में अधिकतर घरों में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। लेकिन इस बीच भी लकड़ी के बर्तन भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। पिछले कुछ समय में लोग लकड़ी के बर्तनों के इस्तेमाल में दिलचस्पी ले रहे हैं। लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक में किया जाता है। लकड़ी के बर्तन का सही रख-रखाव भी जरूरी होता है। वरना इनकी चमक कम हो जाती है। अगर आप लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
धोने का सही तरीका
लकड़ी के बर्तनों को अन्य बर्तनों के जैसे धोने से बचना चाहिए। लकड़ी के बर्तन को धोने के लिए नींबू या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बर्तनों को अधिक रगड़ना नहीं चाहिए। वहीं किसी सॉफ्ट चीज की मदद से हल्के हाथो से साफ करें। इससे बर्तन की बदबू भी दूर हो जाती है। आप इन बर्तनों को धोने के लिए आप विनेगर और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये स्टेप न भूलें
जब लकड़ी के बर्तन अच्छे से धुल जाएं तो इनको सुखा लें। फिर इन बर्तनों को कपड़े की मदद से पोंछकर रख दें। या फिर सूखने के लिए बाहर रहने दें।
ऐसे रखें
खास देखभाल नहीं करने से लकड़ी के बर्तन जल्दी खराब हो जाते हैं और टूट जाते हैं। इसकी एक वजह है कि सही जगह पर लकड़ी के बर्तनों को रखने से बचना चाहिए। इन बर्तनों को नमी वाली जगह से बचाकर रखें। इसलिए इन बर्तनों को किसी सूखी जगहों पर रखें।
पानी से बचाएं
अक्सर लोग किचन सिंक में बर्तन को धोने के लिए रख देते हैं। लकड़ी के बर्तनों को फौरन ही धो लेना चाहिए। वहीं इनको सिंक में ज्यादा देर के लिए नहीं रहने दें और यह पानी में जल्दी खराब हो जाते हैं।