Cooking Tips: Working Women के लिए 5 Smart Cooking Tips, किचन का काम होगा मिनटों में खत्म

By Ek Baat Bata | May 12, 2026

आज के समय में महिलाएं घर के साथ बाहर के कामों में बराबरी से हिस्सा ले रही है। ऐसे में रसोई के काम को आसान और कम समय में पूरा करना जरूरी हो जाता है। खाना बनाना एक जिम्मेदारी तो है, लेकिन अगर कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाया जाए तो यह काम मजेदार और आसान हो जाता है। हालांकि बहुत सी महिलाएं खाना बनाने के दौरान छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ आसान और उपयोगी टिप्स अपना सकती हैं।

पहले से तैयार रखें सामग्री

अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो हफ्ते की चीजों को पहले से ही स्टोर करके रख लें। जैसे प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट और अदरक-लहसुन को चॉप करके रख लें। इससे आपको खाना बनाने में आसानी होगी और आपको बार-बार चीजें नहीं ढूंढनी पड़ेगी।

स्मार्ट किचन टूल्स का इस्तेमाल करें

स्मार्ट किचन टूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आप ग्रेटर, चॉपर, प्रेशर कुकर और सिलिकॉन स्पैटुआ जैसे टूल्स का यूज कर सकते है। यह आपके काम को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं और समय और मेहनत दोनों ही बचाते हैं।

कम तेल में बनाएं टेस्टी खाना

न रखें कि तेल की मात्रा सीमित रखें और तवा या नॉन-स्टिक कढ़ाई का इस्तेमाल करें। इससे खाना हेल्दी रहेगा और ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

दोबारा इस्तेमाल करें बचा हुआ खाना

ऐसे बहुत से लोग हैं जो बचे हुए चावल को फेंक देते हैं। आप चाहें तो बचे हुए चावल से तले हुए चावल (फ्राइड राइस), बची हुई दाल से पराठे या पकौड़े बनाए जा सकते हैं। इससे खाना बर्बाद नहीं होगा और कुछ नया भी बन जाएगा।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

खाना बनाने के दौरान बर्तन भी धोते रहना चाहिए और किचन को साफ रखें। इससे आखिरी में ज्यादा काम नहीं बचेगा और किचन भी हमेशा व्यवस्थित रहेगा।