अगर आप भी सामान को फ्रिज में रखते वक्त करती है यह लापरवाही तो जरूर पढ़ें सामान को रेफ्रिजरेटर में रखने की टिप्स

By Ek Baat Bata | Jul 17, 2020

खाद्य पदार्थों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए उन्हें अच्छे तरीके से फ्रिज में रखने की आवश्यकता होती है। लेकिन शायद हम में से कुछ लोग जानते हैं कि फ्रिज में किन चीजों को रखना चाहिए और किन को नहीं?ये तो हम सभी जानते है कि दूध, मीट, सब्जियों को फ्रिज में रखा जाता है, पर क्या हम ये जानते हैं अधिक समय तक इसे इस्तेमाल करने के लिए कैचअप को भी फ्रिज में रखना पड़ता हैं? और पक्के केले को भी फ्रिज में रखना चाहिए। इस केले का छिल्का बेशक ही भूरा हो जाता है, लेकिन ये अंदर से पका हुआ और खाने योग्य रहता है।

आज इस लेख से हम आपको फ्रिज में सामान रखने की बहुत से टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे। ख़ासतौर से उमस वाले स्थानों में- जैसे भारत में इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखने से पहले उन्हें ढकाना होता है, ताकि दूसरे खाद्य पदार्थों में उसकी सुगंध न जा पाए और इसके साथ ही खाद्य पदार्थ को सूखने और खराब होने से बचाया जा सके।

आज यहां हम फ्रिज में सामान रखने की कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैः-

सही तापमान -

खाने के पदार्थों को तुरंत से फ्रिज में रखने से वो खराब हो सकते हैं - खाने पर बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए खाने को इस तरह के खतरे से बचाकर रखना जरूरी है। कई न्यूट्रींस्ट्स ने बताया है कि फ्रिज का उपयुक्त तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर होना चाहिए और फ्रीजर 0 डिग्री से नीचे। ऐसे तापमान में सूक्ष्मजीव जन्म नहीं लेते, जो कि सामान को खराब होने से बचा सकते हैं।"

परन्तु फ्रिज की सील को हर महीने चेक जरूर करना चाहिए, कि वो सही तरीके से काम कर रही है या नहीं। हमें सिर्फ फ्रिज के अंदर का सामान ठंडा रखना है पूरी किचन को नही।  

जरूरी टिप्स  - फ्रिज में रखने से पहले सामान को कमरे के तापमान पर ही ठंडा कर लेना जरूरी है। यह फ्रिज की एनर्जी बचाने में भी मदद करेगा।

किसे कहां स्टोर करें -

सबसे पहले आप अपने फ्रिज को साफ रखें, ऐसे बार-बार फ्रिज खोलने और बंद करने पर भी उसका तापमान बना रहेगा और वह कम एनर्जी लेगा। वैसे तो फ्रिज में अच्छे से सामान रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन जरूरत से ज़्यादा भरने पर फ्रिज की क्षमता प्रभावित होने लगती है।हर किसी फ्रिज में हर सामान उसकी जगह पर रखने की स्पेस दी गई होती है।

फ्रिज के पीछे और नीचे की साइड सबसे ठंडी जगह होती है। पीछे इसलिए क्योंकि वहां ठंडा करने की मशीन लगी होती है और नीचे इसलिए क्योंकि गर्म हवा ऊपर की ओर निकलती है, तो ऐसा कोई भी खाद्य पदार्थ जो जम सकता है, उसे पीछे और नीचे की तरफ रखने से परहेज करना चाहिए। किसी भी चीज़ को रखने के लिए फ्रिज का दरवाजा सबसे गर्म जगह होती है, इसलिए मसालों आदि को दरवाजे में ही रखा जाना चाहिए। मक्खन ढके हुए स्थान पर, मीट नीचे की तरफ और बाकी सामान जहां फिट हो सके।

फ्रिज की ठंडक को ज़्यादा असरदार बनाने के लिए उसे खोलना और बंद करना कम कर दें।

समय का ध्यान रखें

खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को बैक्टीरिया से दूर रखने के लिए केवल दो घंटे तक के लिए फ्रिज में रखें। अगर अंदर का तापमान ज़्यादा ठंडा है, तो समय को कम करके एक घंटा कर दें। हमेशा खाने को ढक कर ही फ्रिज में रखें। फ्रिज में अंदर की हवा सूखी होती है, जो खुले खाने को भी सूखा कर उसे अस्वाद  बना देती है।
तेज सुंगध वाले खाद्य पदार्थ जैसे- पत्ता गोभी की महक नरम खाद्य पदार्थों जैसे दूध में जल्दी हो जाती है, ऐसे में उन्हें ढक कर रखा जा सकता है।

हर तीन हफ्ते में फ्रिज को खाली करके, अंदर के भाग को बेकिंग सोडा से साफ करें और सारा सामान जल्दी से वापस रख दें। इन सब कामों के लिए दिमाग में ज़्यादा से ज़्यादा दो घंटे का समय लेकर चलें।

कैसे करें खाद्य पदार्थ स्टोर -

शायद आप अभी तक समझ नहीं पाएं कि कौन-सा सामान फ्रिज में रखना चाहिए और कौन सा नहीं?

रोज काम आने वाली सामग्री की लिस्ट में से जो आपकी इस जानकारी में मदद करेगी।

आइए अपको बतातें हैं -

ब्रेड -

तथ्य बताते हैं कि फ्रिज में ब्रेड रखने से वह बहुत जल्दी सूख जाती है। इसलिए ब्रेड को हमेशा प्लास्टिक या फॉइल पेपर में लपेट के फ्रिज में रखें। इसके अलावा, इसे कमरे के तापमान पर लपेट कर रखा जा सकता है। माना यह अपनी ताज़गी खो देगी, लेकिन यह उतनी जल्दी नहीं सूखेगी, जितनी जल्दी फ्रिज में रखी ब्रेड सूख जाती है।

फ्रिज में ब्रेड जल्दी बेस्वादी हो जाती है, लेकिन उसमें फफूंदी नहीं लगती। यह एक आम धारणा है कि जब तक ब्रेड पर फफूंदी नहीं लगती, तब तक वह खराब नहीं होती। सच्चाई यह है कि ब्रेड को सिर्फ कमरे के तापमान पर ही स्टोर किया जा सकता है और उसे एक दिन में ही इस्तेमाल कर लें, जैसा कि लेबल पर भी दिया होता है।

फल-

भारतीय किचन में पाई जाने वाली दूसरी अवधारणा फलों के भंडारण के ही इर्द-गिर्द घूमती है। जाने माने शेफ भी बताते हैं कि,“ लोग अक्सर केला और सेब बाजार से लाते हैं फ्रिज में रख देते हैं, जबकि उन्हें तभी रखना जरूरी नहीं होता। जैसा कि ऊपर बताया गया है, कि केले और सेब को फ्रिज में केवल तभी रखा जाता है, जब वह खराब होने की स्थिती में हों। तरबूज और खरबूजे जैसे कटे हुए फलों को फ्रिज में ठंडा और भंडारण के लिए रखा जाता है।"

यहां तक की टमाटरों को भी अगर फ्रिज में रखा जाए, तो वह अपना स्वाद खो देते हैं। इसके ताज़े फ्लेवर के लिए इन्हें बाहर टोकरी में ही रखें। गुठली वाले फल जैसे, आड़ू, खुबानी और आलू बुखारा आदि को अगर तुरंत इस्तेमाल न करना हो, तो ही उन्हें फ्रिज की टोकरी में रखा जाना चाहिए। केले को केवल तब ही रखा जाना चाहिए, जब वह पकने लगे। इससे केले की आयु एक से दो दिन और बढ़ जाती है।

नट्स और ड्राई फ्रूट्स -

नट्स में पाया जाने वाला अनसैचुरेटिड फैट बहुत नाजुक होता है, जो कि खराब हो सकता है। यह स्वास्थ्य पर प्रभाव नहीं डालता, लेकिन इससे नट्स के स्वाद में फर्क आ जाता है। इन्हें हवा बंद डिब्बे में रख के फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। ऐसा ही ड्राई फ्रूट्स स्टोर करते हुए ध्यान रखें। यहां तक की इनमें दूसरे फलों के मुकाबले कम नमी होती है। अगर इन्हें ठंडी जगह पर रखा जाए, तो यह लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।

मसाले और चटनी -

कैचअप, चॉकलेट सॉस, मेपल सिरप आदि संरक्षक के साथ आते हैं, इसलिए सलाह दी जाती है कि अगर आप इन्हें एक-दो महीने तक स्टोर करना चाहते हैं, तो ही इन्हें फ्रिज में रखें।

लोग अक्सर कैचअप को खरीदने के बाद ही फ्रिज में रख लेते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि वह पहले से ही अम्लीय है, और उसे एक महीने तक बाहर रखा जा सकता है। इन्हें फ्रिज में केवल तभी स्टोर करते हैं, जब आप इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हों। ऐसा ही मसालों के साथ है, अगर आप उन्हें एक महीने में प्रयोग करने का मन बना रहे हैं, तो उन्हें ठंडी जगह रखने की कोई जरूरत नहीं है।

ये तो सबके घर मे होता ही है कि दादी या मां आपको चटनी को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रखने की सलाह कई बार दे चुकी होती हैं। गर्मी, लाइट, नमी और हवा, मसालों और जड़ी-बूटियों के दुश्मन होते हैं, इसलिए उन्हें ज़्यादा ठंडे और अंधेरे वाली जगह से दूर रखें।

दालें-

बहुत हैरानी की बात है, बहुत से घरों में दालों को भी फ्रिज में रखा जाता है।दालों को कीड़े और घुन से बचाने के लिए उन्हें ठंडी जगह पर रख देना ही कोई हल नहीं है। इसके लिए उनमें कुछ लौंग डालकर हवा बंड डिब्बों में रखें।

पोल्ट्री-

क्य़ा आप जानते हैं साबूत और टुकड़े वाली पोल्ट्री केवल दिन के आखिर तक या दो दिन तक ही फ्रिज में सही रहती है। वहीं, पकी हुई डिश भी दो दिन से ज़्यादा नहीं चलती, लेकिन अगर ताजा पोल्ट्री को अगर फ्रीजर में रख दिया जाए, तो वह एक साल तक खराब नहीं होती।

बचे हुए सामान के लिए-

हमे बचे हुए सामान को स्टोर करने और फिर से इस्तेमाल करने के बारे में कहेंगे कि,“ अगर जरूरत लगे, तो बचे हुए सामान को हवा बंद डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि उसमें बैक्टीरिया जन्म न लें। जब गर्म करें, ख़ासतौर से पेय पदार्थ जैसे दूध को इस्तेमाल करने से पहले सही से उबाल लें। यहां तक की फिश और कच्चे खाद्य पदार्थ जैसे ही खुलें तो उन्हें टाइम से इस्तेमाल कर लेना चाहिए या फिर  उन्हें ज़्यादा ठंडी जगह रखना चाहिए। लगातार तापमान में बदलाव उनमें बैक्टीरिया उत्पन्न कर सकता है।"