बाथरूम को कितना भी साफ कर लिया जाए, लेकिन यह गंदा ही नजर आता है। कई बार बाथरूम से जरूरत से ज्यादा बदबू आने लगती है। बदबू से न सिर्फ असहज महसूस होता है, बल्कि मेहमानों के सामने भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए रूम फ्रेशनर, फिनाइल या खुशबू वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन चीजों से बदबू सिर्फ कुछ समय के लिए गायब हो जाती है।
ऐसे में जरूरत है कि इसका परमानेंट इलाज ढूंढे और जानें कि बदबू आ कहां से रही है। दरअसल, बदबू की असली वजह ड्रेन पाइप में जमी गंदगी, बालों का जमाव, बैक्टीरिया या सीवर गैस हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाथरूम से आने वाली बदबू को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा और सिरका
आप बेकिंग सोडा और सिरका दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्रेन में सबसे पहले 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर ऊपर के 1 कप सफेद सिरका डालें। इससे कुछ ही सेकेंड में झाग बनने लगेगा और पाइप में जमी गंदगी और बैक्टीरिया ढीला करने में मदद करता है।
पानी का इस्तेमाल
आप चाहें तो गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका ऐसा लगातार करना होगा, या फिर सप्ताह में 3 बार ड्रेन में गर्म पानी डालें। इससे पाइप में जमा कचरा और जमी चिकनाई ढीली होकर निकल जाएगी। इससे बदबू से भी राहत मिल सकती है। आप चाहें तो पानी में नीम की गोली भी डाल सकते हैं।
ड्रेन कवर की सफाई करें
ड्रेन के कवर की सफाई करना अच्छा हो सकता है। ऐसा करने से यह खुल जाएगा और गंदगी भी नहीं रहेगी। इससे बदबू दूर हो जाएगी और आपका काम भी आसान हो जाएगा। इस दौरान आप साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नमक और नींबू का इस्तेमाल करें
फिनाइल की जगह आप एक नींबू का रस और आधा कप नमक मिलाकर ड्रेन में डालें। फिर करीब 15 मिनट बाद पानी डालें, यह बदबू को न्यूट्रल करने में सहायता करता है। आप गर्म पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि नींबू गर्म पानी में अच्छे से काम करता है।
वेंटिलेशन जरूरी
बदबू आने की एक वजह वेंटिलेशन न होना भी हो सकता है। इसलिए वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन चलाएं या फिर विंडो खोलें। हवा के कारण नमी और बदबू कम होगी।