Cooling Pad Cleaning Tips: कूलर की घास पर जमी है पीली परत? ये जुगाड़ देगा AC जैसी Cooling
By Ek Baat Bata | May 06, 2026
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कूलर हर एक घर की जरूरत बन जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कूलर चलने के बाद भी वह पहले जैसी ठंडी हवा नहीं देता है। लेकिन ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जो सबसे बड़ा कारण है, वह कूलर की घास पर गंदगी या फिर खारे पानी की लेयर का जमना है। अगर आप समय रहते इसको साफ नहीं करते हैं, तो इसकी कूलिंग धीरे-धीरे कम होती जाती है। वहीं आप कुछ आसान ट्रिक्स की सहायता से इसको आसानी से घर पर ही साफ कर सकते हैं।
खारे पानी की परत
अधिकतर जगहों पर पानी में ज्यादा नमक पाया जाता है। इसलिए इसमें खारे पानी की लेयर जम जाती है। खारे पानी की लेयर जमने से हवा का प्रवाह रुक जाता है और कूलिंग कम होने लगती है।
ऐसे करें गंदी घास की पहचान
अगर कूलर से हवा आ रही है, लेकिन हवा ठंडी नहीं लग रही है या फिर घास पर सफेद या पीली परत दिख रही है। साथ ही घास गंदी है, तो इसको साफ करने की जरूरत है।
हल्की बदबू आना
गंदगी या खारे पानी की परत जमने का मुख्य संकेत कूलर से हल्की बदबू आना भी है। अगर साफ-सफाई करने के बाद भी कूलर से बदबू आ रही है, तो इसका मतलब है कि खारे पानी की लेयर जम गई है।
परत हटाने की ट्रिक
कूलर की घास से खारे पानी को हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यह नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। वहीं इससे नमक की परत आसानी से साफ हो जाएगी।
हल्के ब्रश की सफाई
कभी भी कूलर की घास को जोर से नहीं रगड़ना चाहिए। क्योंकि इससे कूलर की घास खराब हो सकती है। हमेशा हल्के हाथों से ब्रश करें और पूरी तरह से घास को साफ कर दें।
कूलिंग बढ़ाने की टिप्स
सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदलने से इसका पानी भी साफ रहेगा। वहीं इससे कूलर से एकदम ठंडी हवा आनी शुरू हो जाएगी।