आमतौर पर लोग अपने घर की रौनक बढ़ाने के लिए घर में फूलों को सजाकर रखते हैं। घर के ड्राइंग रूम या बेडरूम में लोग फूल रखना पसंद करते हैं क्योंकि फूलों से ताजगी का अहसास होता है। घर में फूल रखने से ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि इनकी खुशबू से मन में ख़ुशी का एहसास होता है। वास्तु में कुछ फूलों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इन फूलों को घर में गुड लक आता है और घर में पोज़िटिविटी बढ़ती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन से फूल रखना शुभ माना जाता है -
मनी प्लांट
वास्तु और फेंगशुई में मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है। मनी प्लांट रखने से घर में गुड लक आता है और घर का माहौल खुशनुमा रहता है। आप घर में ड्राइंग रूम या बेडरूम में मनी प्लांट रख सकते हैं।
जेड प्लांट
जेड प्लांट को वास्तु में काफी लकी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जेड प्लांट रखने से घर में पैसा आता है। यही वजह है कि लोग अपने ऑफिस में जेड प्लांट रखते हैं। आप इस इंडोर प्लांट को अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही घर में गुड लक भी आएगा।
बैंबू पाम
आपने कई लोगों के घरों में बांस का पौधा देखा होगा। दरअसल बैंबू या बांस गुड लक का प्रतीक माना जाता है। आप अपने घर में 3, 5, 6, 7, 8, 10 या 21 बैंबू स्टॉक्स रख सकते हैं। यह घर में पॉजिटिविटी लाने में साथ साथ घर की हवा को भी शुद्ध करेगा।
हवाई टी प्लांट
अगर आप घर में गुड लक और पॉजिटिविटी लेना चाहते हैं तो हवाई टी प्लांट रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस प्लांट को घर में रखने से गुड लक आता है और घर का माहौल खुशनुमा बनता है।
शेमरॉक
ईरानी लोग शेमरॉक के पौधे को बहुत लकी मानते हैं। पर्पल कलर का यह पौधा देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर में पॉजिटिविटी और गुड लक आता है।