By Ek Baat Bata | Sep 29, 2026
गर्मियों और बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर इसको समय पर न भगाया जाए, तो यह पूरे घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। घर की दीवारों और बाथरूम आदि में छिपकली और कॉकरोच दिखने लगते हैं। यह न सिर्फ डरावने लगते हैं, बल्कि इससे हाइजीन का खतरा भी बढ़ जाता है। इन कीड़ों-मकोड़ों से कई तरह की बीमारियां फैलने लगते हैं। इनको घर से भगाने के लिए लोग कई केमिकल्स वाली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। जोकि मार्केट में आपको आसानी से मिल जाती है। लेकिन इन केमिकल्स से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं।
वहीं लहसुन और प्याज की तेज गंध से भी छिपकली दूर रहती हैं। ऐसे में छिपकली को भगाने के लिए आप प्याज को छोटे-छोटे टुकड़े और लहसुन की कलियों को घर के कोनों में रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन के पेस्ट को पानी में घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें और दीवारों पर स्प्रे करें। इससे भी छिपकली भाग जाएंगी।
कॉकरोच को भगाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग की खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप चाहें तो किचन, फ्रिज, रैक और अलमारी आदि में 4 से 5 बजे लोंग रख सकते हैं।
काली मिर्च को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। फिर उन जगहों पर छिड़काव करें, जहां पर ज्यादा छिपकली रहती हों। इसके तेज गंध और झनझनाहट वाली चीजों से भी छिपकली दूर भाग जाएगी।
हम सभी लोग जानते हैं कि तेज पत्ते की स्मेल काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है। इसकी महक से कॉकरोच भाग जाते हैं। घर के जिस कोने में कॉकरोच दिखे, वहां पर तेजपत्ता की कुछ पत्तियां मसलकर बिखेर दें। इससे कॉकरोज उस जगह से भाग जाएंगे। वहीं समय-समय पर इस तेजपत्तों को बदलते रहें।
अगर आपके घर में भी छिपकली ने अपना डेरा जमाया है, वह अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन छिलकों को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर छिपकली का आना-जाना अधिक हो। अंडे के छिलके की खुशबू छिपकली को पसंद नहीं होती है, इसलिए इस उपाय को करने से छिपकली भाग जाएगा।