Home Tips: गर्मियों में बेडरूम के लिए परफेक्ट रहेंगे ये 5 रंग, मूड और नींद दोनों में होगा सुधार
By Ek Baat Bata | Mar 27, 2025
बेडरूम में सबके लिए एक उनका अपना पर्सनल स्पेस होता है। जहां पर हर व्यक्ति अच्छी और सुकून वाली नींद पाना चाहता है। वहीं गर्मियों में ठंडक का भी एहसास हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में इस्तेमाल किया जाने वाला रंग भी अच्छा माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि यह न सिर्फ रूम को अच्छा दिखाता है, बल्कि भावनाओं को भी प्रभावित करने का काम करता है। इसलिए बेडरूम में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग का बहुत सोच-समझकर चयन करना चाहिए। क्योंकि सोच-समझकर चुना गया रंग न सिर्फ आपके मूड को बेहतर बनाता है बल्कि यह रात को अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है।
बकाइन
बेडरूम के लिए बकाइन भी एक सुखदायक और ट्रेंडी रंग है। यह दिमाग को शांत करता है और नींद को बढ़ावा देता है। वहीं इसका नरम पेस्टल टोन आंखों को ठंडक प्रदान करता है। यह शांत वातावरण बनाने के साथ गर्मियों में घर को ठंडा रखता है।
सॉफ्ट कोरल
सॉफ्ट कोरल भी बेडरूम के लिए एक सुंदर रंग हैं। क्योंकि यह रंग पॉजिटिविटी को बनाए रखने में मदद करता है। यह आपके मूड को बेहतर और आरामदायक बनाता है। इससे आपका मन खुश रहता है और आप खुद को तनावमुक्त महसूस करते हैं।
मिंट ग्रीन
बेडरूम के लिए मिंट ग्रीन बेडरूम के लिए काफी अच्छा ऑप्शन होता है। यह हल्का रंग शांत वातावरण देने में मदद करता है और आपके मूड को बेहतर बनाता है। साथ ही मिंट ग्रीन रंग सकारात्मक भावना को बढ़ाता है। बेडरूम के लिए यह आरामदायक रंग है। वहीं गर्मियों में यह घर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
हल्के पीला
वहीं हल्का पीला रंग एक खुशनुमा रंग होता है, क्योंकि यह आरामदायक माहौल देता है। इसका कोमल रंग आंखों को सुकून देता है और इससे वातावरण भी शांत बनता है और आराम मिलता है। हल्का पीला रंग शांति भी देता है और यह बेडरूम के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
हल्का नीला
हल्का नीला रंग एक शांत रंगमाना जाता है, जो बेडरूम में आपकी शांतपूर्ण नींद को बढ़ावा देता है। हल्का नीला रंग हार्टबीट को धीमा करता है और तनाव भी कम करता है। जिससे वातावरण शांत होता है और यह शरीर की सर्कैडियन लय को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे नींद आने में आसानी होती है।