Storing Tips: खाने को स्टोर करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल नहीं इन चीजों का करें इस्तेमाल

By Ek Baat Bata | Mar 27, 2025

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल खाने को लपेटने या स्टोर करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन कई अध्ययनों में इसके खतरे के बारे में भी चिंता जताई गई है। टमाटर, खट्टे फल या सिरके से बने बर्तनों जैसे खट्टी चीजों के साथ जब एल्युमिनियम फॉयल संपर्क में आता है। तो यह खाने में घुल सकता है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। एल्युमिनियम फॉयल में लंबे समय रखे खाने को खाने में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप एल्युमिनियम फॉयल की जगह कई अन्य ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिलिकॉन कवर
एल्युमिनियम फॉइल से ज्यादा बेहतर सिलिकॉन फूड कवर माना जाता है। यह सालों से इस्तेमाल होने वाला, कटोरे को ढकने, स्नैक्स स्टोर करने, नॉन-टॉक्सिक और कंटेनरों को सील करने के लिए अच्छे ऑप्शनों में से एक हैं। यह फूड को स्टोर करने के लिए अच्छा माना जाता है।

स्टेनलेस स्टील कंटेनर
स्टेनलेस स्टील के कंटेनर एल्युमिनियम फॉयल की बजाय एक हेल्दी और टिकाऊ ऑप्शन माना जाता है। यह खट्टे फूड, नॉन रिएक्टिव और गर्म व ठंडे दोनों ही खाने को स्टोर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें खाना लंबे समय तक रखना एक सेफ तरीका है। साथ ही यह डिस्पोजेबल रैप की जरूरत को भी कम करता है।

कांच के कंटेनर
कांच के कंटेनर को खाने स्टोर करने के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यह नॉन-टॉक्सिक और केमिकल फ्री होते हैं। इसको आप फ्रिज या ओवन में खाना रखने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। कांच के कंटेनर में आप ताजे फल, बचा हुआ भोजन और बहुत सारी चीजों को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।