Entertainment: ABCD एक्ट्रेस Lauren Gottlieb ने Tobias Jones से क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी
By Ek Baat Bata | Jun 20, 2025
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स गुपचुप सब कर लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती है। ऐसा ही एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने किया है। उन्होंने बेहद चुपचाप तरीके से शादी कर ली है। वहीं अब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसे में यह चर्चा हो रही है कि लॉरेन गॉटलिब ने किससे शादी की है और उनके पति कौन हैं।
लॉरेन गॉटलिब के पति
एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के पति लंदन में रहते हैं और वह वीडियो क्रिएटर हैं। उनका नाम टोबियास जोन्स है। टोबियास जोन्स एक बेहद पॉपुलर रील क्रिएटर हैं। वैसे तो लॉरेन के पति जोन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर टोबियास के 43.4k फॉलोवर्स हैं। वहीं उनकी रील्स पर अच्छे खासे व्यूज आते हैं।
क्रिश्चियन वेडिंग
लॉरेन गॉटबिल और टोबियास जोन्स की बात करें, तो बीते साल इस कपल ने सगाई की थी। वहीं अब लॉरेन और टोबियास ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई इनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कपल की शादी की बात की जाए, तो लॉरेन और जोन्स ने एक प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन तरीके से शादी की है।
फोटोज वायरल
लॉरेन ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। लॉरेन गॉटलिब के पोस्ट में देखा जा सकता है कि यह कपल अपने वेडिंग आउटफिट में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने डीप कट नेक वाला व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दूल्हे राजा टोबियास ब्लैक एंड व्हाइट सूट में थे, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे।