Post Holi Tips: होली के रंग से खराब हो गई हैं घर की दीवारें और टाइल्स, इन तरीकों से सफाई में नहीं होगी मुश्किल

By Ek Baat Bata | Mar 19, 2025

होली रंगों का त्योहार है और इस दिन लोग खूब रंग खेलते हैं। लेकिन रंग खेलने के दौरान फर्श और टाइल्स पर दाग-धब्बे रह जाते हैं, जिनको हटाना काफी मुश्किल होता है। तो वहीं कई बार घरों की दीवारों पर पक्के रंग के निशान लग जाते हैं। वहीं काफी प्रयास के बास भी इन दागों को हटाना संभव नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से घर की खूबसूरती खराब लगने लगती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी टाइल्स और दीवारों पर रंग के दाग पड़ गए हैं, तो आप इन टिप्स की मदद से रंगों के निशान आसानी से हटा सकते हैं।

टाइल्स पर लगे रंग को कैसे करें साफ
सफेद टाइल्स पर लगे रंग के दागों को हटाना काफी मुश्किल हो सकता है। इसको साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर अच्छे टाइल्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर स्पंज की मदद से रंग के जिद्दी दागों को साफ कर लें।

गर्म पानी से हटाए दाग
आप फर्श पर लगे रंग के दागों को साथ करने के लिए गर्म पानी की भी सहायता ले सकते हैं। इसलिए दाग वाली जगह पर 5 मिनट के लिए गर्म पानी डाल दें। आप देखेंगे कि कुछ ही देर में सारे दाग साफ हो जाएंगे।

टूथपेस्ट से साफ करें फर्श
अगर होली के दौरान रंग लगाते समय दीवारों पर रंग लग गया है। तो आप टूथपेस्ट से इन दागों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए दाग पर टूथपेस्ट लगाएं और फिर सॉफ्ट कपड़े की सहायता से हल्के हाथों से रगड़ें।

स्पंज या कपड़े का करें इस्तेमाल
फर्श पर लगे गीले रंग के दागों को हटाने के लिए आप स्पंज या फिर गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अच्छे डिटर्जेंट से फर्श पर लगे रंग के जिद्दी दागों को साफ कर सकते हैं।

जिद्दी दागों को ऐसे करें साफ
बता दें कि अगर फर्श पर किसी तरह के जिद्दी दाग पड़ गए हैं। तो आप ब्लीच के इस्तेमाल से फर्श को साफ कर सकते हैं। इससे टाइल्स पर लगा रंग निकल जाएगा और ब्लीच लगाने के बाद फर्श को धो लें।