फोर्ब्स की विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुई 4 भारतीय शक्तिशाली महिलाएं

By Ek Baat Bata | Apr 19, 2020

हर साल बहुत से लोगों का नाम बहुत से मैगज़ीन, अखबारों और रिकॉर्ड बुक्स में आता है। इसी तरह फोर्ब्स की तरफ से जारी इस साल की लिस्ट में पूरे विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं में भारत की 4 महिलाओं के नाम अंकित हुए हैं, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी इस सूची में स्थान मिला है। पहली बार वित्त मंत्री का नाम इस सूची में शामिल हुआ है। फोर्ब्स द्वारा जारी इस लिस्ट में उन्हें 34वां स्थान मिला है। वहीं लगातार 9वीं बार जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर बनी हुई हैं। इस सूची में शामिल हुई भारतीय महिलाएं है- निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ, रोशनी नादर मल्होत्रा ,रेणुका जगतिनि। इन महिलाओं ने पूरे विश्व में भारत के नाम में चार चाँद लगाए हैं।

निर्मला सीतारमण:
ये भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। इन्हें पिछले वर्ष मई में इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी। फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में इनका नाम 34वें स्थान पर है। ये भारत की पूर्वकालिन रक्षा मंत्री और नेशनल कमीशन ऑफ वीमेन की सदस्य भी रह चुकी हैं। भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सूची में स्थान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा अर्डर्न से भी ऊपर है। 

रोशनी नादर मल्होत्रा:
ये HCL इंटरप्राइसेज की सीईओ और एक्सीक्युटिव डायरेक्टर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में 54वें स्थान पर इनका नाम दर्ज है। ये एचसीएल के फाउंडर शिव नादर की बेटी हैं और अब ये परिवार के बिज़नेस को आगे बढ़ा रहीं हैं। ये एक माँ और एक इंटरप्रेन्योर दोनों ही भूमिका बखूबी निभाती रहीं हैं, साथ ही ये हमेशा लोकहित में कार्य करती हैं जोकि परिवार और बिज़नेस के फायदे से अलग होते हैं।

किरण मजूमदार शॉ:
ये भारत की बहुत ही प्रसिद्व इंटरप्रेन्योर हैं और भारत की प्रसिद्ध दवा कंपनी बियोकॉन की हेड हैं। फोर्ब्स की मैगज़ीन के अनुसार ये 64वें नंबर पर हैं। ये भारत की एक सफल बिज़नेस वुमेन हैं। ये पहले भी फोर्ब्स द्वारा जारी की गई शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट के लिए चयनित की गई थी। फोर्ब्स के हिसाब से इनकी पूर्ण संपत्ति 3.1 बीलियन है।

रेणुका जगतिनि:
फोर्ब्स की लिस्ट में इनका नाम 94वें स्थान पर है। ये लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ और चेयरमैन हैं। रेणुका  के पति  मिक्की द्वारा दुबई बेस्ड रिटेल और हॉस्पिटैलिटी कांग्लोमरेट शुरू की गई। बहुत सालों से ये इस कंपनी को कॉपोरेट और मार्किट में अच्छी तरह से चला रहीं हैं।

फोर्ब्स का कहना है कि महिलाओं ने आगे बढ़कर सरकार, उद्योगों, मीडिया और परमार्थ कार्यों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। आज के समय में महिलाएं समाज मे बढ़ चढ़कर कार्य कर रहीं हैं।