ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाऐं, जानिए इनके बारे में

By Ek Baat Bata | Nov 12, 2020

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भारत की 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। ये सभी महिलाऐं अलग-अलग क्षेत्रों में दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रही हैं। आईए जानते हैं देश की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में -

रोशनी नादर
भारत की टॉप आईटी कंपनी एचसीएल की सीईओ और शिव नादर की बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं।  रोशनी की कुल संपत्ति 36,800 करोड़ रूपए है।    

स्मिथा वी कृष्णा
देश की मशहूर गोदरेज कंपनी की वारिस स्मिथा वी कृष्णा  देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।  स्मिता की कुल संपत्ति 31,400 करोड़ रूपए है।  

किरण नादर
बिज़नेसमैन शिव नादर की पत्नी किरण नादर देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं।  किरण की कुल संपत्ति 25,100 करोड़ रूपए है।  

किरण मजूमदार शॉ
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक, बायोकॉन लिमिटेड की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।  उनकी कुल  संपत्ति 18,500  करोड़ रूपए है। बायोकॉन लिमिटेड एशिया में इंसुलिन सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।
 

इसे भी पढ़ें: कभी लोगों के कपड़े सिलकर पैसे कमाती थीं, आज हजारों लड़कियों को बना रही हैं सशक्त, पढ़िए बछेंद्री पाल के जुनून की कहानी


विनीता गुप्ता
दवा कंपनी ल्यूपिन की हेड विनीता गुप्ता देश की पाँचवी सबसे अमीर महिला है।  विनीता की कुल संपत्ति करीब 18000 करोड़ रूपए है।  उनकी कंपनी का कारोबार भारत के साथ-साथ अमेरिका और जापान में भी फैला हुआ है।

लीना तिवारी
फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की लीना तिवारी देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में छठे स्थान पर है।  उनकी कुल संपत्ति 13, 200 करोड़ रूपए है।  यूएसवी इंडिया कंपनी डाइबिटीज की दवाएं बनाती हैं।

वेम्बू राधा
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी जोहो इंडिया की डायरेक्टर वेम्बू राधा देश की सातवीं सबसे अमीर महिला हैं।  उनकी कुल सम्पत्ति 9,900 करोड़ रूपए है।  

नीलिमा मोटापर्ती
फार्मा कंपनी दिविस लैब्स की डायरेक्टर नीलिमा मोटापर्ती देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।  उनकी कुल सम्पत्ति 9,800 करोड़ रूपए है।  

जयश्री उल्लाल
कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी एरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ जयश्री उल्लाल देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में आठवें/नौवें स्थान पर हैं।  उनकी कुल सम्पत्ति 9,800 करोड़ रूपए है। 
 
संगीता जिंदल  
स्टील मेकिंग कंपनी जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की चेयरमैन संगीता जिंदल देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं।  उनकी कुल सम्पत्ति 9,600 करोड़ रूपए है।