जानिए कौन से तेल से आपके बालों को मिलेगी नई जिंदगी, और कैसे करना है इसे इस्तेमाल

By Ek Baat Bata | May 01, 2020

गर्मियों में बालों और शरीर को ठंडक पहुँचाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग महँगे तेल और शैम्पू में पैसे खर्च करते हैं। और कई लोग तो महँगे सैलून में जाके ट्रीटमेंट करवाते हैं ताकि उनके सिर में ज्यादा गर्मी ना लगे। इसलिए आज हम आपको बताएंगे की पुदिना से आप अपने बालों में कैसे ठंडक पहुँचा सकते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है कि पुदिना त्वचा के अलावा बालों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इससे बालों के झड़ने की परेशानी में काफी हद तक कमी आती है। पुदीने के तेल को अंग्रेजी में पेपरमिंट ऑयल कहते हैं। इसका तेल पुदीने की पत्तियों के अर्क से निकाला जाता है। पुदिना के तेल का इस्‍तेमाल सेहत, ब्‍यूटी और क्‍लीजिंग जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।

पुदिना में मेंथॉल होता है
पुदीने के तेल में मेंथॉल होता है। इस तेल के मेंथॉल में बहुत ज्यादा लाभकारी गुड़ होते हैं। इसी से ही पुदीने को स्‍वाद, सुगंध और ठंडक जैसा प्रभाव मिलता है। बालों की कई तरह की परेशानियों को पेपरमिंट ऑयल से दूर किया जा सकता है। इस तेल से मालिश करने से कई तरह के फायदे होते हैं।

​बालों की कई तरह की समस्‍याएं होती हैं दूर
पुदिना का तेल त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। यह रूखे बालों के लिए बहुत ज्यादा कारगर है। यह स्‍कैल्‍प से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।

​पेपरमिंट ऑयल के गुण
पेपरमिंट ऑयल मांशपेशियों के दर्द को दूर करता है। कुछ लोग झड़ते बालों को रोकने के लिए पुदीने के तेल का इस्‍तेमाल करते हैं। इस तेल में रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने की क्षमता है। जिससे कि रक्‍त प्रवाह में सुधार आता है। जब स्‍कैल्‍प पर रक्‍त प्रवाह सही तरह से होता है। तभी बालों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

​बाल झड़ना रोकता है पुदीने का तेल
टूटते बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी पुदिना का तेल बहुत लाभकारी है। और बाल टूटने की समस्या महिला पुरुष दोनों को ही होती है। कई बार बालों के रोमछिद्रों तक रक्‍त प्रवाह की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्‍या होती है। ऐसी परेशानी में पुदिना का तेल बहुत ज्यादा लाभदायक है। इससे बाल मजबूत और घने बनते हैं और बालों के टूटने में कमी आती है।

पुदिना के तेल को इस्तेमाल करने का तरीका
झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए पुदीने के तेल का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के एक चम्मच तेल मे कुछ बूंदें पुदिना का तेल मिला कर बालों में लागए। और सही तरह से दोनों मिश्रण को बालों में मालिश करें। इस तेल को बालों में 15 से 20 मिनट तक लागए। और उसके बाद फिर शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। पुदीने में मौजूद मेंथॉल सर को बहुत ठंडा रखता है। इसलिए इसके प्रभाव को संतुलित करने के लिए कोई अन्‍य तेल इसमें जरूर मिलाएं और ज्‍यादा देर तक बालों में लगा न रहने दें।

ड्राइ स्कैल्प
पुदिना का तेल स्कैल्प के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है। यदि आपका स्कैल्प बहुत रूखा है तो पुदिने के तेल से अपने स्कैल्प में अच्छी तरह से मसाज करें। यह स्कैल्प के लिए एक मॉइश्चराइजर के रूप में कम करेगा। इसके लगातार इस्तेमाल से बालों में हमेशा नमी बनी रहती है।

बादाम के तेल के साथ करें इस्तेमाल
बादाम का तेल लोग बालों के लिए इस्तेमाल करतें हैं। यह तेल भी बालों के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन पुदिने के तेल के साथ मिलकर यह और कारगार हो जाता है। बादाम के तेल में 5-6 बूंदे पुदिना के तेल की मिला लें। और इसे अपनो बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें। तेल लगाने के बाद आधे घंटे तक बालों को ढक कर रखें। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलेगा और नमी बनी रहेगी। उसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो दें।

जड़ से मजबूत
जड़ो को मजबूत रखने के लिए पुदिना का तेल बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत और सुंदर होते हैं। इसकी वजह से बालों का झड़ना रुक हो जाता है। इसके लिए आप सिर्फ पुदीने का तेल भी बालों में लगा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

-हमेशा डाइल्‍यूट पुदिने के तेल का ही इस्‍तेमाल करें। 
-इसमें अन्य तरह में तेल मिला कर ही इस्तेमाल करें। वरना त्‍वचा को नुकसान हो सकता है।
-पुदिने के तेल को आँखों से दूर रखें।
-बच्‍चों और नवजात शिशु पर पुदिने के तेल का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।
-गंजेपन जैसी गंभीर परेशानियों के इलाज के लिए दौरान पुदिना के तेल इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। 
-अगर आपको पुदिना के तेल से बाल झड़ने की परेशानी में लाभ मिल रहा है। तो आप इसका आगे भी इस्‍तेमाल कर सकतें हैं।