क्या बाल बनाते समय आपको लगता है कि आपका माथा पहले से ज्यादा चौड़ा दिखने लगा है। आजकल आगे से बाल झड़ने की समस्या आम है। लेकिन जब हम बीच की मांग निकालते हैं, तो यह खालीपन अधिक नजर आने लगता है। जिससे कई बार कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हर समस्या का समाधान सिर्फ महंगा ट्रीटमेंट नहीं होता है। ऐसे में आप सिर्फ बाल बनाने का तरीका बदलकर इस चौड़े माथे को खूबसूरती से छिपा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको नया और स्टाइलिश लुक देने का काम करेंगी।
डीप साइड पार्टिंग
जब आप बीच की मांग निकालने से माथे के दोनों कोनों का खालीपन दिखने लगता है। इसको छिपाने का सबसे सिंपल और आसान तरीका है कि आप मांग की जगह को बदल दें।
इसका फायदा यह है कि जब आप बालों को एक ओर से दूसरी तरफ पलटते हैं। तो बालों की वॉल्यूम अधिक लगता है। माथे के जिस हिस्से पर बाल कम हैं, वह बालों के इस फ्लो के नीचे आसानी से छिप जाता है। यह कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही मौकों के लिए परफेक्ट लुक है।
कर्टन बैंग्स या फ्रंट फ्रिंज
अगर आपका माथा ज्यादा ही चौड़ा है और आगे से बाल भी हल्के हो गए हैं। तो 'बैंग्स' आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। वहीं आजकल कर्टन बैंग्स काफी ज्यादा ट्रेंड में है।
इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको पार्लर जाकर आगे से बालों को हल्का कट लेना होगा। कर्टन बैंग्स फेस के दोनों ओर गिरते हैं।
बता दें कि इसमें बाल आपके माथे के बड़े हिस्से को कवर कर लेता है और फेस भी छोटा और प्यारा नजर आता है। अगर आप पोनीटेल बनाती हैं, तो आगे के यह छोटे बाल आपके चौड़े माथे को आसानी से छिपा लेंगे।
मैसी बन के साथ फेस-फ्रेमिंग लेयर्स
अगर बालों को बहुत ज्यादा टाइट खींचकर बांधती हैं, तो इससे बाल ज्यादा टूटते हैं और माथा भी पूरा नजर आता है। इसलिए स्लीक हेयरस्टाइल बनाने से बचना चाहिए।
इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए बालों को पीछे की ओर ले जाकर ढीला और बिखरा हुआ जूड़ा बनाएं। फिर फेस के दोनों तरफ से कुछ बालों की लटें बाहर निकाल लें।
मैसी लुक से बालों में बाउंस आता है और आगे निकली हुई लटें माथे से ध्यान हटाकर चेहरे पर फीचर्स ले जाती हैं। यह स्टाइल और आपको अट्रैक्टिव और सॉफ्ट लुक देता है।
इस बात का ध्यान रखें कि बालों को कभी बहुत कसकर नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि इससे 'ट्रैक्शन एलोपेसिया' भी हो सकता है।