Homemade Pedicure Pack: अब पैरों की Tanning को कहें Bye-Bye, इस Summer पैक से पाएं Perfect Glowing Feet

By Ek Baat Bata | May 20, 2026

गर्मियों में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। प्रदूषण, धूल, धूप और पसीने की वजह से न सिर्फ हमारे फेस की रंगत डल हो जाती है, बल्कि हाथ और पैरों का भी बुरा हाल होता है। चेहरे का तो हम सभी ध्यान रख लेते हैं। लेकिन अक्सर हम पैरों की देखभाल करना नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से पैर काले और रूखे नजर आते हैं। हालांकि कई लोग पार्लर जाकर महंगे पैडीक्योर कराते हैं। लेकिन कई बार इतना खर्च करना मुश्किल लगता है।

ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही पेडिक्योर पैक बना सकती हैं और पैरों की टैनिंग को कम कर सकती हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें घर पर ही मिल जाएंगी। वहीं यह चीजें स्किन के लिए भी सेफ होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए घर पर होममेड पैडिक्योर कैसे बनाएं।
 

होममेड पेड‍िक्योर पेस्ट

दही - 2 चम्मच दही
बेसन - 1 चम्मच बेसन
आधा चम्मच हल्दी
नींबू का रस - 1 चम्मच 

ऐसे बनाएं ये पैक

सबसे पहले एक बाउल में दही लें।
फिर इसमें हल्दी और बेसन डालकर मिक्स करें।
अब नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
इन सभी चीजों को मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

जानें इस्तेमाल का तरीका

सबसे पहले पैरों को अच्छे से साफ धोएं।
फिर इस पेस्ट को पैरों पर अच्छे से लगाएं।
खासकर टैनिंग वाली जगहों पर इस पैक का थोड़ा मोटा लेयर लगाएं।
इसको 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पैरों को धो लें।

अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा। आपके पैर बेहद खूबसूरत नजर आने लगेंगे। दरअसल इस पेस्ट में इस्तेमाल होने वाले दही से डेड स्किन हटती है। बेसन से हमारी स्किन साफ होती है। वहीं, हल्दी स्किन की रंगत निखारने का काम करता है और नींबू से टैनिंग को कम किया जा सकता है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
नींबू लगाने के फौरन बाद धूप में नहीं जाना चाहिए।
सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
रोजाना बाहर से आने के बाद पैरों को जरूर धोना चाहिए।
सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें।
पैरों को मॉइस्चराइज करना नहीं भूलना चाहिए।
सप्ताह में एक दिन गुनगुने पानी में नींबू डालकर थोड़ी देर उसमें पैरों को रखें।