Entertainment: इस हसीना के प्यार में लट्टू हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन, फैमिली फंक्शन में जमकर की मस्ती

By Ek Baat Bata | Mar 04, 2025

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बीते साल फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस की दुनिया को हिला दिया है। इस समय अभिनेता अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेता कार्तिक फिल्म 'आशिकी 3' में काम कर सकते हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन को उनका सच्चा प्यार मिल गया है। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेता को पुष्पा 2 की एक हसीना के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। जैसे कैमरे ने कार्तिक आर्यन और इस हसीना को कैमरे में कैद करना चाहा, वैसे ही इन्होंने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। ऐसा होते ही उनके फैंस का शक गहरा हो गया।

दरअसल, हम यहां पर बात कर रहे हैं फिल्म पुष्पा 2 स्टार श्रीलीला की। जोकि हाल ही में कार्तिक आर्यन के घर एक फंक्शन में पहुंची थी। यहां पर कार्तिक और श्रीलीला ने खूब मस्ती की। इस फैमिली फंक्शन में श्रीलीला डांस करती दिखीं, तो वहीं कार्तिक आर्यन उनका वीडियो बना रहे थे। बता दें कि कार्तिक की बहन कृतिका ने मेडिकल फील्डमें अचीवमेंट हासिल किया है। ऐसे में पूरे परिवार के लोगों ने कृतिका के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी।

इस पार्टी में एक्ट्रेस श्रीलीला अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ धमाल मचाती नजर आईं। अब फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। कार्तिक और श्रीलीला फिलहाल फिल्म 'आशिकी 3' में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म 'आशिकी 3' दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के अफेयर की बात उनके फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के एक छोटे से वीडियो ने कुछ देर में ही सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।