Bollywood Gossip: इस एक्ट्रेस ने वर्ल्डकप जिताने वाले क्रिकेटर का प्रपोजल ठुकराया, फिर 8 साल डेट करने के बाद की शादी

By Ek Baat Bata | Feb 13, 2025

बॉलीवुड और क्रिकेट भारत के दो सबसे बड़े एंटरटेनमेंट रहे हैं। इन दोनों फील्ड में नाम कमाने वाले सितारों के लिए अक्सर प्यार, तकरार और रोमांस की कहानियां देखने को मिलती रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड की एक ग्लैमरस एक्ट्रेस ने वर्ल्डकप जिताने वाले स्टार क्रिकेटर का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिर जब एक्ट्रेस का मन बदला तो वह प्यार कर बैठीं और 8 साल डेट करने के बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से शादी रचा ली। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गई। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि गीता बसरा हैं।

ऐसे शुरू हुई थी लवस्टोरी
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह के साथ गीता बसरा ने 29 अक्तूबर 2015 को शादी की थी। शादी के बाद गीता ने ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में याद किया कि उन्होंने गीता बसरा को पहली बार वीडियो सॉन्ग 'वो अजनबी' में देखा था। इस गाने में देखकर हरभजन उनके प्यार में पागल हो गए थे। उस दौरान हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हुआ करते थे। तब उन्होंने अपने साथियों से एक्ट्रेस के बारे में पूछा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेट के बीच की केमिस्ट्री बेहद दिलचस्प रही हैं। हालांकि शुरूआत में गीता ने हरभजन सिंह के एक कप कॉफी के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि गीता बसरा हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर से अंजान थी। ऐसा इसलिए क्योंकि गीता बसरा ने कभी भी ऑफ स्पिनर खिलाड़ी में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

वर्ल्ड कप जीता
हालांकि हरभजन के जीवन में एक चमत्कार इंतजार कर रहा था। जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता तो एक्ट्रेस गीता बसरा ने हरभजन सिंह को मैसेज कर बधाई दी। इस दौरान उनके बीच एक छोटी सी चिंगारी ने उनके बीच प्यार को जन्म दिया। गीता बसरा को हरभजन सिंह के साथ रिश्ते में आने में करीब एक साल लग गया। क्योंकि उनका प्राथमिक लक्ष्य अपने अभिनय करियर पर फोकस करना है। वहीं गीता को आखिरकार हरभजन के अच्छे व्यवहार का पता चला।

डेटिंग के बाद की शादी
बता दें कि 8 साल तक डेटिंग के बाद गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 29 अक्तूबर 2015 में शादी कर ली थी। हरभजन सिंह से शादी के बाद गीता बसरा ने एक्टिंग की दुनिया को छोड़ने का फैसला किया और अपने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। शादी के बाद गीता ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और अपने बच्चों की देखभाल की। फिर इस जोड़े ने हिनाया हीर प्लाहा नाम की एक बेटी और जोवन वीर सिंह प्लाहा नाम का एक बेटा हुआ। साल 2006 में गीता बसरा ने इमरान हाशमी के साथ 'दिल दिया है' से डेब्यू किया था। बाद में फिर इस अभिनेता के साथ गीता ने एक और फिल्म 'द ट्रेन' में काम किया।