Bollywood Gossip: Ayushmann-Sara की नई जोड़ी मचाएगी धमाल, 'Pati Patni Aur Woh 2' की New Release Date का ऐलान

By Ek Baat Bata | Feb 09, 2026

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना बीते साल फिल्म थामा में नजर आए थे। अब इस हॉरर कॉमेडी के बाद एक्टर जल्दी ही सारा अली खान संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की फिल्म 'पति-पत्नी और वो दो' की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले फिल्म रिलीज की डेट 04 मार्च 2026 तय की गई थी।

तरण ने दी जानकारी

बता दें कि तरण आदर्श ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी, उन्होंने लिखा, 'आयुष्मान खुराना - सारा अली खान - वामिका गब्बी - रकुल प्रीत सिंह, पति पत्नी और वो दो की नई रिलीज डेट... प्रजापतिपांडे की दुनिया में आपका स्वागत है... आयुष्मानखुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह पति पत्नी और वो दो के लिए एक साथ आए हैं।' उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब 15 मई को रिलीज होगी। भूषण कुमार और रेनुरवि चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।

पहली फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक मुदस्सर अजीज इस सीक्वल का निर्देशन करने के लिए वापस आ रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा कर रहे हैं। साल 2019 में पहली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने एक्टिंग की थी। साल 1978 में इस नाम से बनी फिल्म का आधुनिक रीमेक थी। इस फिल्म में आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना ने सहायक भूमिका निभाई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।