TV Gossip: Jennifer Winget का Wedding सीक्रेट हुआ Leak! 11 साल बाद इस बिजनेसमैन संग बसाएंगी घर

By Ek Baat Bata | Jun 09, 2026

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने तलाक के करीब 11 साल बाद एक बार फिर से शादी को लेकर चर्चा में हैं। जेनिफऱ अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं, लेकिन उनकी शादी की अटकलें पिछले कुछ समय से लग रही थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के मुताबिक जेनिफर अपनी जिंदगी का अगला जरूरी कदम उठाने के लिए एकदम तैयार हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर और विलियम के साथ शादी रचाने जा रही हैं।

एक्ट्रेस एक खुशहाल और स्टेबल रिश्ते में हैं। बताया जा रहा है कि छुट्टियों में विलियम इस्माइल ने जेनिफर विंगेट को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने हां कर दिया है। दोनों इस वक्त शादी को लेकर प्लानिंग में जुटे हैं। जेनिफर ने वेंडर्स से लेकर शादी से जुड़ी तैयारियां शुरूकर दी हैं।

लाइफ में कुछ बड़ा चल रहा

जेनिफर विंगेट की दूसरी लाइफ को लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी, जब फैंस ने सोशल मीडिया पर शादी के डांस वीडियो पर उनका रिएक्शन देखा था। वहीं फैंस ने देखा कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़े कई पेज को फॉलो करना शुरूकर दिया है। जिससे लोगों को लगने लगा है कि एक्ट्रेस की लाइफ में कुछ बड़ा चल रहा है। लेकिन जेनिफर और विलियम दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया है।

डेस्टिनेशन की तलाश

बताया जा रहा है कि जेनिफर और विलियम की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होनी है। जोकि सिंतबर-अक्तूबर या फिर दिसंबर से लेकर अगले साल तक की जनवरी के बीच कभी भी हो सकती है। फिलहाल कपल शादी के लिए सही डेस्टिनेशन की तलाश कर रही हैं। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि उन दोनों के करीबी दोस्त रहे जेनेलिया देशमुख और हरलीन सेठी आदि को भी उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पता है।

शादी और तलाक

इससे पहले जेनिफर विंगेट और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने शादी की थी। लेकिन उनका जल्द ही तलाक हो गया। अप्रैल 2012 में जेनिफर और करण सिंह ने शादी कर ली थी। लेकिन साल 2014 में दोनों के रास्ते अलग हो गए और 2015 में उनका तलाक हो गया था।

जानिए कौन हैं विलियम इस्माइल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस्माइल विलियम सिंगापुर स्थित बिजनेसमैन हैं। जिनको जेनिफर विंगेट पिछले कुछ समय से डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर और विलियम एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं।