वैलेंटाइन्स डे को करना है प्यार का इज़हार तो दीजिए अपने बॉयफ्रेंड को ये उपहार

By Ek Baat Bata | Feb 04, 2022

प्यार का मौसम शुरू हो चुका है। लाल रंग की बहार और खुशनुमा धड़कते दिलों के बीच वैलेंटाइंस वीक को मनाने का क्रेज़ साफ तौर पर देखा जा सकता है। प्यार-मोहब्बत का दिन वेलेंटाइन डे बिल्कुल नजदीक है। युवाओं में वेलेंटाइन डे को लेकर सबसे ज्यादा रोमांच होता है। ज्यादातर युवा इसी दिन के इंतजार में होते हैं कि कब वेलेंटाइन डे आए, और वह जिसे पसंद करतें है उससे अपने दिल की बात कहकर अपने प्यार का इजहार कर दें। वहीं कुछ लोग इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए पहले से ही कई सारी प्लानिंग बनाकर रखते हैं। वेलेंटाइन डे के दिन कोई अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताना चाहता है, घूमना चाहता है तो कुछ लोग बस उसकी एक झलक पाने के लिए ही इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर करते है। आगामी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो रही है। प्यार करने वाले कई जोड़ों को बेहद बेसब्री से वैलेंटाइन वीक का इंतजार होता है। वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक यानी 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलता है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में लड़कियां हमेशा बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। वे हमेशा इस सोच में रहती हैं कि आखिर अपने प्रेमी या पति को ऐसा क्या उपहार दें कि वो उनसे इंप्रेस हो जाए। लेकिन मुसीबत की बात यह है कि लड़कियों को आईडिया नहीं आता कि कौन का गिफ्ट उनके बॉयफ्रेंड को पसंद आएगा। अगर आपको भी यहीं प्रॉब्लम परेशान कर रही है तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएँगे कि कौन सा गिफ्ट परफेक्ट रहेगा आपके बॉयफ्रेंड के लिये वैलेंटाइन्स डे के दिन। 
वैलेंटाइन डे पर दिए जाने वाले गिफ्ट -
1. लाल गुलाब का फूल 
आप सभी को पता ही होगा कि लाल गुलाब का फूल प्यार का प्रतिक होता है। तो वैलेंटाइन्स डे के दिन लाल गुलाब का फूल देने से अच्छा चॉइस और कुछ हो ही नहीं सकता। अगर आपका बजट बहुत ज़्यादा काम है और आप अपने बॉयफ्रेंड को प्यार का इज़हार भी करना चाहती है तो आपके लिए लाल गुलाब का फूल बेस्ट ऑप्शन है। 
2. ग्रीटिंग कार्ड 
ग्रीटिंग कार्ड भी एक बहुत ही प्यारा सा गिफ्ट होता है जो आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकते है। ये आपको किसी भी गिफ्ट शॉप से मिल जायेगा और इसकी कीमत भी ज़्यादा नहीं होगी। वैसे प्यार का कोई मोल तो होता नहीं है तो ये सोचना छोर दीजिये कि आप सबसे सस्ता गिफ्ट उन्हें देने जा रहीं हैं। प्यार में पैंसे को नहीं लाना चाहिए। तो आप होने बॉयफ्रेंड को जो भी प्यार से दे वो उसी से खुश हो जायेगा। 
3. चॉकलेट्स 
एक लड़के हो या लड़की हर किसी को चॉकलेट पसंद आता है। आप इस वैलेंटाइन पर अपने पति या प्रेमी को चॉकलेट गिफ्ट कर उनका दिल जीत सकती हैं। चॉकलेट्स खाने से मन भी खुश होता है और आप फील गुड रहते हैं। ये भी आपको आसानी से किसी भी गिफ़्ट शॉप से मिल जायेगा। आप उस चॉकलेट के डब्बे को अच्छे से पैक करके उसे अपने बॉयफ्रैंड को गिफ्ट दे सकतीं है।
4. ब्रेसलेट
ब्रेसलेट भी एक बहुत अच्छा और बहुत पॉपुलर गिफ्ट है। बहुत सी लड़कीअ अपने बॉयफ्रेंड को ब्रेसलेट गिफ्ट देतीं है। जब भी आपका बॉयफ्रेंड अपना हाथ देखेगा उसे आपकी याद आएगी। उस ब्रेसलेट में आप अपना या अपने बॉयफ्रेंड का या दोनों का नाम भी लिखवा सकतीं हैं। जिससे वैलेंटाइन्स डे आप दोनों के लिए और भी यादगार हो जायेगा।
5. रिस्ट वाच (हाथ की घड़ी)
वैसे तो रिस्ट वाच सभी को पसंद होता है चाहे वो लड़का हो या लड़की। पर लड़कों को ये ज़्यादा पसंद होता है क्योकिं इसे लड़के फैशन अक्सेसरीज़ की तरह भी पहनते है। रिस्ट वाच की सबसे अच्छी बात ये है की उसे लोग हमेशा पहनते है। तो अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को रिस्ट वाच गिफ्ट देते है तो जब भी वह उसे पहनेगा और देखेगा उसे आपकी हमेशा याद आएगी।
6. परफ्यूम 
ऐसा माना जाता है कि लड़कियों की अपेक्षा लड़के परफ्यूम के ज्यादा शौकीन होते हैं। लड़कों द्वारा लगाए गए परफ्यूम की ताजी खूशबू लड़की के दिल में उतर जाती है। इस खास मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को उसकी पसंद का कोई अच्छी सुगंध वाला परफ्यूम खरीदकर उसे गिफ्ट करें। थोड़े रोमांटिक मूड में उसे परफ्यूम गिफ्ट करें ताकि आपका पार्टनर जब भी परफ्यूम लगाए तो आपको याद करते हुए जरूर गुनगुनाए कि- ये तेरा जिक्र है या इत्र है..जब जब करता हूं, महकता हूं।
7. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
इस वैलेंटाइन अपने बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास लेना चाहती हैं तो यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा और क्या हो सकता है। इसलिए इस खास दिन पर आप गिफ्ट में पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम ले सकती हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकती हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएं और उन्हें आप पर प्यार भी आ जाए। 
8. सनग्लासेस (Sunglasses)
बॉयफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन या किसी खास अवसर के लिए आप एक बढ़िया सनग्लासेस ले सकती हैं। यह एक कूल गिफ्ट होगा, जिसका उपयोग आपके पार्टनर यात्रा के दौरान कर सकते हैं। इन्हें आप अपने बजट के अनुसार, अलग अलग डिजाइन और कलर में ले सकती हैं।
9. वॉलेट (Wallet)
अगर आपका बॉयफ्रेंड को वॉलेट का शौक हो और वो अपना पुराण वॉलेट चेंज करना चाहते हो तो आप उन्हें एक वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट में वॉलेट एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इनमें कई कलर और डिजाइन आते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार चुनाव कर सकती हैं और अपने चाहने वाले का दिल जीत सकती हैं।
10. शर्ट या पैन्ट 
हम सभी को नए-नए कपड़े पहनने में अच्छा लगता है। उसी तरह अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को शर्ट या पैंट गिफ्ट करेंगी तो उसे अच्छा लगेगा। आप किसी भी कपड़े की दुकान पर जाकर अपने बॉयफ्रेंड के लिए कोई अच्छा सा शर्ट और पैंट ले सकते है और उसे गिफ्ट पैकिंग करके अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट दे सकतीं  है।