Bollywood Gossip: Mouni Roy का तलाक, निशाने पर बेस्ट फ्रेंड Disha Patani! यूजर्स ने दिया 'Home Breaker' का टैग

By Ek Baat Bata | May 16, 2026

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बीते 14 मई को अपने तलाक का ऑफिशियल ऐलान किया है। दोनों के रिश्ते में दरार होने की चर्चा तब तेज हो गई, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा कि मौनी और सूरज दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद से मौनी के डिवॉर्स की खबरें तेज थीं। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने खुद मुहर लगा दी है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक का ऐलान कर दिया। तलाक के ऐलान के बाद मौनी ने फिर से सूरज नांबियार को फॉलो करना शुरूकर दिया। लेकिन मौनी और सूरज के डिवॉर्स के बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दिशा पटानी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं और यूजर्स एक्ट्रेस को 'होम ब्रेकर' का टैग दे रहे हैं।

दिशा पाटनी हो रही हैं ट्रोल

मौनी और सूरज के तलाक के बाद अचानक से दिशा पटानी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। मौनी और सूरज ने स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने अलग होने की पुष्टि की। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल नीडिया पर दिशा पटानी को ट्रोल करना शुरूकर दिया। अभिनेत्री की ट्रोलिंग तब शुरू हुई, जब यूजर्स ने दावा किया कि दिशा ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यह तब हुआ, जब मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक के रूमर्स तेजी से फैलने लगे। वहीं इसके साथ रिडेट थ्रेड्स और गॉसिप की शुरूआत हुई। बिना किसी सबूत के कुछ लोगों ने दिशा को मौनी और सूरज के तलाक से जोड़ना शुरूकर दिया और उनको निशाने पर लेने लगे।

दिशा के पीछे पड़े ट्रोलर्स

एक्ट्रेस दिशा के हालिया पोस्ट पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, 'करा दी मौनी और सूरज की लड़ाई।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने सूरज को अनफॉलो क्यों किया।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सूरज और मौनी के बीच क्या हुआ।' तो वहीं अन्य़ ने लिखा, 'करा दिया ना मौनी का डिवोर्स, आपकी संगत में रहकर मौनी का डिवोर्स हो गया।' तो वहीं कई यूजर्स ने दिशा को 'होम ब्रेकर' कहते हुए अभिनेत्री को निशाने पर लिया।

बेस्ट फ्रेंड हैं मौनी और दिशा

मौनी और दिशा काफी अच्छी सहेलियां हैं। यह दोनों एक्ट्रेस अक्सर साथ में वेकेशन के लिए जाती हैं। वहीं दिशा और मौनी एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अक्सर नजर आती हैं। इतना ही नहीं दोनों कार्यक्रम और पार्टियों में भी साथ-साथ देखी जाती हैं। मौनी और दिशा की दोस्ती के कारण कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिशा से जुड़े मीम्स, चुटकुले और बेसलेस थ्योरी फैलाना शुरूकर दिया है।