Entertainment: Naagin फेम Surbhi Jyoti के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने Baby Girl का किया स्वागत

By Ek Baat Bata | Jun 15, 2026

फेमस टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेसी को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, तब से फैंस उनके बच्चे के जन्म के इंतजार में थे। जोकि अब पूरा हो गया है। सुरभि ज्योति मां बन चुकी हैं। बता दें कि 13 जून 2026 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ खुशी की खबर शेयर की है।

बेटी का दिया जन्म

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म का ऐलान किया था। उनके अनाउंसमेंट पोस्ट में हल्के बेज और पेस्टल शेड वाला एक कार्ड था, जिस पर लिखा था, 'इट्स अ गर्ल! 13 जून, 2026' लिखा था। कार्ड के निचले हिस्से में हल्के कपड़े पर रखा एक गुलाबी गुलाब बना है, वहीं पोस्ट के लास्ट में 'लव सुरभि और सुमित' लिखा है। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- '||ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।'

पोस्ट पर कमेंट

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सेलिब्रिटी दोस्त और फॉलोअर्स कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि 27 अक्तूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट स्थित आहना रिजॉर्ट में अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सूरी से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। वहीं फरवरी 2026 में सुरभि ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस तस्वीर में सुरभि, उनके पति और बच्चों के छोटे सफेद जूतों के पास पैर दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है- इस जून में हमारा नन्हा मेहमान आ रहा है।'